फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The number of blood pressure patients increased in summer.

Bijnor News: गर्मी में ब्लडप्रेेशर के मरीजों की संख्या बढ़ी

Mon, 18 May 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The number of blood pressure patients increased in summer.
बिजनौर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना करीब 50 मरीज ब्लड प्रेशर की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए अधिक पसीना निकलता है। इसकी वजह से सोडियम, पोटैशियम और अन्य आवश्यक तत्वों की कमी हो जाती है। जिससे रक्तचाप असंतुलित होने लगता है। पसीना के साथ ज्यादा फ्लूड निकलने से किडनी को ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। इसलिए किडनी प्रतिक्रिया देती है, इसकी वजह से ब्लडप्रेशर बढ़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, हृदय रोगी, डायबिटीज और पहले से बीपी की समस्या से जूझ रहे मरीज अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. राजेश डाबरे ने बताया कि कई मरीज चक्कर आना, घबराहट, सिर दर्द, कमजोरी और बेचैनी जैसी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed