फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The night temperature reached five degrees Celsius in the district.

Bijnor News: जिले में पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचा रात का पारा

Wed, 26 Nov 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The night temperature reached five degrees Celsius in the district.
बिजनौर। जिले में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार रात को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस साल सर्दी में सबसे कम दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट होने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। रात में लोगों को खूब सर्दी सता रही है।
विज्ञापन


भले ही बीते तीन दिन पहले तक दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा था, लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। रात का पारा ज्यादा गिर रहा है। मंगलवार को शाम होते ही लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। हाथों की उंगली सुन्न हो गईं। लोग गर्म कपड़े पहनकर अपने घरों से बाहर निकले। वहीं, ठंड अधिक होने से छोटे बच्चे शाम से ही घरों में कैद हो गए। अब धीरे-धीरे जिले का मौसम बदलने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, सोमवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इससे लोगों को अधिक सर्दी सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed