फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The news of blackmailing a female doctor reached Lucknow.

Bijnor News: लखनऊ तक पहुंची महिला चिकित्सक को ब्लैकमेल करने की गूंज

Tue, 26 May 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The news of blackmailing a female doctor reached Lucknow.
-पार्टी कराएगी अपने दो पदाधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच, तीन सदस्यीय कमेटी नियुक्त
विज्ञापन

-महिला चिकित्सक की वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल और वसूली का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महिला चिकित्सक की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रकम वसूलने की गूंज लखनऊ तक पहुंच चुकी है। जिला इकाई के दो पदाधिकारियों पर लगे इस आरोप की जांच पार्टी खुद भी कराएगी। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। उधर क्षेत्रीय मंत्री ने भी जिलाध्यक्ष से मसले की जानकारी ली है।

सोमवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच भाजपा युवा मोर्चा के शोध प्रमुख नमन चौधरी ने एक वीडियो जारी किया। इसमें नमन चौधरी ने रविवार को दिए गए अपने बयानों का खंडन किया। यह वीडियो फेसबुक पर पोस्ट हुआ तो तमाम टिप्पणियां भी सामने आने लगीं। बता दें कि रविवार को चांदपुर में भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने निरीक्षण भवन में बैठक की थी। जिसमें महिला चिकित्सक की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मोटी रकम वसूलने का मुद्दा छाया रहा था। इस बैठक में ब्लैकमेल करने का आरोप भाजपा की जिला इकाई के दो पदाधिकारियों पर लगाया गया था। तभी से पार्टी के पदाधिकारियों में हलचल मची है। उधर यह मामला लखनऊ तक जा पहुंचा है। साथ ही क्षेत्रीय मंत्री ने जिलाध्यक्ष को फोन करके इस मामले के संबंध में जानकारी ली है।
विज्ञापन


यह था मामला
सूत्रों के अनुसार एक भाजपा नेता की महिला चिकित्सक से पहले से नजदीकियां थीं। जनवरी महीने में महिला चिकित्सक के संपर्क में दूसरे भाजपा नेता आए तो पहले वाले को दरकिनार कर दिया गया। जिस पर उक्त भाजपा ने चिकित्सक के क्लीनिक में काम करने वाले एक कर्मचारी से सीसीटीवी का आईपी एड्रेस हासिल कर लिया। जिसके बाद तमाम अश्लील और अन्य गतिविधियों की वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित कर ली। साथ ही महिला चिकित्सक को दबाव में लेकर वसूली की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
मामले की जांच कराने के लिए दो महामंत्री और एक उपाध्यक्ष को नियुक्त किया गया है। अभी किसी के पास कोई सबूत नहीं है। जांच में जो भी गलत होगा, उस पर कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को लिखा जाएगा। इस मामले की जानकारी क्षेत्रीय मंत्री ने भी ली है। - भूपेंद्र चौहान बॉबी, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed