फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The name of 'Izzatghar' was chosen by the Prime Minister

‘इज्जतघर’ नाम को प्रधानमंत्री ने किया पसंद

Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
The name of 'Izzatghar' was chosen by the Prime Minister
बिजनौर में बनाया गया इज्जत घर । - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बिजनौर जिले में चलाए जा रहे खुले में शौच मुक्त अभियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल जीत लिया। इस अभियान से बिजनौर जिला प्रधानमंत्री के मन में बस गया है। मन की बात में प्रधानमंत्री ने मुबारकपुर कला गांव के बिना सरकारी सहायता के खुले में शौचमुक्त होने पर खुले दिल से प्रशंसा की थी। अब बनारस में अपनी सभा के दौरान गांव में बन रहे शौचालयों को इज्जतघर नाम की भी प्रधानमंत्री ने खुलकर जिक्र किया है। शौचालयों को इज्जतघर नाम बिजनौर के सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने दिया था। इज्जतघर अब पूरे सूबे में शौचालयों पर लिखा जा रहा है। 
विज्ञापन

जिले को खुले में शौचमुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे इस अभियान में पूरी ताकत के साथ लगे हैं। 
विज्ञापन

हल्दौर ब्लॉक के गांव मुबारकपुर कला को बिना सरकारी सहायता के खुले में शौचमुक्त करा दिया।  25 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में गांव मुबारकपुर को खुले में शौचमुक्त कराने का खुलकर जिक्र किया था। बिजनौर के सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने गांव में सरकारी सहायता से बनाए जा रहे शौचालयों का नाम इज्जतघर दिया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में अपनी सभा  में कहा कि उन्हें एक गांव में शौचालय की ईंट रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गांव में बने हुए शौचालयों को उन्होंने देखा तो उन पर इज्जतघर लिखा हुआ है। उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि शौचालय वास्तव में इज्जतघर ही होता है। उन्होंने शौचालय को इज्जतघर नाम देने पर प्रदेश सरकार की तारीफ की। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भी इस नाम को खूब पसंद किया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख्ुले मंच से इज्जतघर नाम की प्रशंसा करने से जिले के अफसर गदगद हैं। सभी अफसर एक साथ मिलकर सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी की प्रशंसा कर रहे हैं। सीडीओ की बदौलत जिले का नाम भी रोशन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed