{"_id":"694995f18e324fcad105eced","slug":"the-murderers-white-jacket-stained-with-blood-was-found-at-the-scene-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-168133-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खून से सनी है हत्यारोपी की सफेद जैकेट, मौके पर पड़ी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खून से सनी है हत्यारोपी की सफेद जैकेट, मौके पर पड़ी मिली
विज्ञापन
फॉलोअप:::
- खून के दाग नहीं छूटने पर घटनास्थल पर ही जैकेट फेंक गया था आरोपी
- ईंट से कूचकर सुरेंद्र की हत्या करने का मामला, पुलिस तलाश में लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नांगलसोती के गांव हरचंदपुर निवासी सुरेंद्र की हत्या में पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस को मौका ए वारदात से आरोपी की सफेद जैकेट मिली है। जोकि खून से सनी है। आरोपी ने नाले के पानी से खून के दाग को साफ करने का प्रयास भी किया था, दाग नहीं हटे तो घटनास्थल के पास ही फेंक कर भाग निकला।
सुरेंद्र फिलहाल देहरादून में रहता था। रविवार की सुबह सुरेंद्र (45) देहरादून से अपने गांव हरचंदपुर आया। जिसने शाम ढलने से पहले दो लोगों के साथ शराब पी। इसके बाद नजीबाबाद चला गया। देर शाम हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे के बंद पड़े नजीबाबाद बाईपास के किनारे एक प्लॉट में सुरेंद्र की किसी ने ईंट से वार करते हुए हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव के पास ही एक पेट्रोल से भरी बोतल भी पड़ी मिली।
उधर रात में करीब नौ बजे दो पुलिसकर्मी गश्त करने पहुंचे तो उन्हें एक बाइक खड़ी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने इधर उधर तलाश किया तो शव पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त सुरेंद्र के रूप में हुई। उधर पास में एक युवक भी पुलिस को देखकर भागता हुआ नजर आया था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही सफेद रंग की जैकेट पड़ी मिली है। जिस पर खून लगा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद खून के धब्बे जैकेट पर बने। जैकेट कुछ जगह से भीगी हुई भी मिली। अनुमान लगाया गया कि पास में ही बह रहे नाले के पानी में आरोपी ने पहले खून के धब्बों को साफ करने का प्रयास किया होगा। दाग भी साफ नहीं हुए और पानी में भी भीगने की वजह से आरोपी जैकेट को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी ने उक्त जैकेट को सुरेंद्र के शव पर डालकर जलाने का भी प्रयास किया।
मगर ऐसा हो नहीं पाया। पुलिस सुरेंद्र के साथ शराब पीने वाले एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है जबकि दूसरा अभी हाथ नहीं लगा है। हत्यारोपी अपनी बाइक भी मौके पर छोड़कर भाग निकला था। एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी है।
- छात्र की हत्या में कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
रविवार की सुबह 12वीं के छात्र मोहम्मद समीर निवासी किरतपुर का शव चौकपुरी के सामने मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलाघोंट कर हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।