फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The municipality launched a campaign and demolished illegal hoardings.

Bijnor News: पालिका ने अभियान चलाकर ध्वस्त किए अवैध होर्डिंग्स

Thu, 26 Feb 2026 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The municipality launched a campaign and demolished illegal hoardings.
धामपुर में सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटवाते पालिका कर्मचारी स्रोत पालिका धामपुर
धामपुर। सड़कों पर अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए अमर उजाला की ओर से चल रहे अभियान का बुधवार को असर देखने को मिला जब नगर पालिका की ओर से अवैध होर्डिंग्स को ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि मंगलवार शाम से अभियान की शुरुआत हो चुकी है लेकिन अभी सभी जगह अवैध होर्डिंग्स नहीं हटे हैं। जिन लोगों के होर्डिंग्स नहीं हटे हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है। चेतावनी के बाद भी होर्डिंग्स नहीं हटाए गए तो नगर पालिका की ओर से अभियान चलाकर न केवल अवैध होर्डिंग्स ध्वस्त की जब्त किए जाएंगे, बल्कि आरोपियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में संबंधित खबर को प्रमुखता के साथ उजागर किया गया था। बुधवार 25 फरवरी के अंक में भी निष्पक्ष चले अभियान, पूरी तरह से हटें अवैध होर्डिंग्स शीर्षक पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई है। इसका संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने अभियान शुरू कर दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed