{"_id":"68b7379e1609c85c69035be1","slug":"the-municipality-is-covering-its-misery-with-tarpaulin-bijnor-news-c-27-1-bij1007-159039-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगर पालिका तिरपाल से ढक रही अपनी बदहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगर पालिका तिरपाल से ढक रही अपनी बदहाली
Tue, 02 Sep 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
धामपुर नगर पालिका के राजस्व विभाग कार्यालय में तिरपाल से ढका पड़ा अभिलेख। संवाद वीडियो ग्रेव
धामपुर। नगर पालिका के जर्जर भवन की छत बारिश होने पर टपकने लगती है। अब यहां तिरपाल से ढककर रिकॉर्ड बचाने की कोशिश की जा रही है।
धामपुर नगर पालिका के भवन का निर्माण साल 1933 में हुआ था। कार्यालय में करीब छह कमरे बने हुए हैं। जर्जर हो चुकी इमारत के सभी कमरों की छत बारिश में टपक रही है। इन हालातों में पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय रिकॉर्ड बचाना मुश्किल हो रहा है। अब बारिश से बचाने के लिए रिकॉर्ड को तिरपाल से ढका गया है।
अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ला का कहना है कि पालिका की यह बिल्डिंग करीब 100 साल पुरानी है। चार साल पहले भवन की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन पुरानी बिल्डिंग होने के कारण कोई फायदा नहीं हुआ। वह दो दिन पहले लखनऊ में प्रमुख सचिव से मिले थे। उन्होंने भरोसा दिया है कि नए भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराएं। जितना बेहतर हो सकेगा, वे मंजूरी दिलाने का प्रयास करेंगे।