फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The MP wrote a letter to the Forest Minister, demanding the arrest of Guldar

Bijnor News: सांसद ने वन मंत्री को लिखा पत्र, गुलदार पकड़वाने की मांग की

Sat, 25 Mar 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The MP wrote a letter to the Forest Minister, demanding the arrest of Guldar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने केंद्रीय वनमंत्री को पत्र लिखकर अपनी लोकसभा क्षेत्र में व्याप्त गुलदार के आतंक से निजात दिलाने व उन्हें पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाए जाने कि मांग की है।
सांसद गिरीश चंद्र द्वारा केंद्रीय वन मंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया कि उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगीना, धामपुर व नजीबाबाद क्षेत्रों के करीब 50 गांवों में गुलदार का आतंक व्याप्त है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। लोग बार-बार गुलदार के हमले का शिकार हो रहे हैं। पत्र में कहा गया कि नगीना क्षेत्र से अब तक तीन गुलदारों को पकड़कर वन विभाग की टीम करीब में अमानगढ़ के जंगल में छोड़ चुकी है। जिससे यह गुलदार वापस नगीना क्षेत्र में आ रहे हैं। कहां गया कि अब तक अकेले नगीना क्षेत्र में गुलदार दो महिलाओं को अपना शिकार बनाकर मौत के घाट उतार चुका है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

पत्र के माध्यम से कहा गया कि पकड़े जाने वाले गुलदार को करीब 500 किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में छोड़ा जाना चाहिए ताकि वह अपने पुराने स्थान पर ना लौट सके व पूरे संसदीय क्षेत्र में घूम रहे सभी गुलदारों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाकर इन्हें जंगल में छुड़वाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed