फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The MP called the increase in honorarium for Shikshamitras a victory for the party.

Bijnor News: सांसद ने शिक्षामित्रों के मानदेय में हुई बढ़ोत्तरी को बताया पार्टी की जीत

Wed, 25 Feb 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The MP called the increase in honorarium for Shikshamitras a victory for the party.
धामपुर। नगीना लोक सभा क्षेत्र के सांसद आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से प्रदेश के शिक्षामित्रों की समस्याओं का निदान करने और वेतन बढ़ाने के लिए दो साल पहले सदन में मांग को उठाया गया था। जिसे प्रदेश की सरकार ने वेतन में बढ़ोतरी कर अभी कुछ राहत देने का काम किया है। पूरी तरह से अभी शिक्षामित्र सरकार के इस प्रयास से संतृप्त नहीं हुए है। इसके लिए उनके द्वारा शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति को गंभीर बता नियमितीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। प्रस्ताव पर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। जिससे जल्द ही शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह निर्णय न केवल शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। बल्कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती देगा। इनका कहना है कि लंबे समय से वह कम मानदेय में काम कर रहे थे। जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा था। बढ़ा हुआ वेतनमान मिलने से उन्हें राहत मिलेगी।वह और अधिक मनोयोग से बच्चों की शिक्षा में योगदान दे सकेंगे। शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान होने से प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर सकारात्मक असर पड़ेगा। शिक्षक संतुष्ट होंगे तो बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed