फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mother had gone to see a girl for her son, but she left with his brother

Bijnor News: बेटे के लिए लड़की देखने गई थी, उसके भाई के साथ चली गई मां

Wed, 06 Aug 2025 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The mother had gone to see a girl for her son, but she left with his brother
- थाने पहुंचकर 18 साल के प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा
विज्ञापन

- चार बच्चों की मां है 42 साल की महिला
रेहड़। क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने बेटे के निकाह के लिए लड़की देखने गई थी। वहां उसका प्रेम प्रसंग लड़की के छोटे भाई के साथ हो गया। दोनों साथ घर छोड़कर चले गए। बुधवार को महिला थाने पहुंची और अपने 18 वर्षीय प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला का पति व चार बच्चे उसकी मान मनौव्वल में जुटे हैं।

42 वर्षीय महिला चार बच्चों की मां है। वह करीब एक माह पूर्व नजदीक के गांव में अपने बड़े बेटे के लिए लड़की देखने गई थी। वहां रुकी तो उसकी मुलाकात लड़की के छोटे भाई से हो गई। दोनों में बातचीत होने लगी और करीब एक सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए। महिला के पति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर महिला को बरामद करने की मांग की थी। बुधवार को महिला खुद ही थाने आ गई। उसने पुलिस के सामने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। महिला का पति और बच्चे भी थाने पहुंच गए। उन्होंने महिला को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। सीओ राजेश सोलंकी का कहना है कि महिला ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed