फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The MLA demanded inclusion of works of Nahtaur area in the budget.

Bijnor News: विधायक ने बजट में नहटौर क्षेत्र के कार्यों को शामिल करने की रखी मांग

Wed, 11 Feb 2026 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The MLA demanded inclusion of works of Nahtaur area in the budget.
नहटौर। नहटौर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विधायक ओम कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार से बजट सत्र 2026 में क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की मांग की है। विधायक ने विधानसभा के माध्यम से जनहित से जुड़े प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखे।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि नहटौर विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक, शैक्षणिक, खेल, विद्युत एवं आधारभूत ढांचे के विकास हेतु कई कार्य अत्यंत आवश्यक हैं। इनमें हल्दौर में तहसील की स्थापना, नहटौर में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण, ग्राम शेरपुर कल्याण में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना, हल्दौर बिजली घर की क्षमता का विस्तार शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा नूरपुर-बिजनौर हाईवे स्थित बालकिशनपुर चौराहे के निकट सिंचाई विभाग के अतिथि गृह के जीर्णोद्धार, विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के नवनिर्माण, नहटौर रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार तथा हल्दौर में नए रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण की भी मांग की गई है। विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं, शिक्षा व खेल के नए अवसर, सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था और आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने आशा जताई कि राज्य सरकार नहटौर विधानसभा क्षेत्र की जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए आगामी बजट में इन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed