फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The miscreants shot the bike rider

बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली

Fri, 31 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the bike rider
बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन

नांगलसोती। बाइक सवार युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने के बाद घायल युवक थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसपी सिटी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे मंडावली थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा आलम निवासी तिलकराम सैनी (30) कामराजपुर से घर लौट रहा था। नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी के पास नांगल-मंडावली मार्ग पर उसकी बाइक में बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी, जिसके बाद तिलकराम अपने मोबाइल से घटना की वीडियो बनाने लगा। गुस्साए बदमाशों ने उसके सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गए। घायल तिलकराम मंडावली थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मंडावली थाना प्रभारी ने घटना से उच्चाधिकारियों और नांगलसोती थाना प्रभारी को अवगत कराया। जिसके बाद एसपी सिटी प्रवीण रंजन और सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर बदमाशों की पकड़ने के लिए गांव कामराजपुर में दबिश देने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed