फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The miscreant who robbed the bank friend arrested

बैंक मित्र से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
The miscreant who robbed the bank friend arrested
बिजनौर के नगीना में पुलिस से मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को पकड़ कर ले जाती पुलिस? - फोटो : BIJNOR
बैंक मित्र से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। बैंक मित्र को लूटने वाले तीन बदमाशों की घेराबंदी करने पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की ओर से फायरिंग करने पर एक सिपाही के हाथ में गोली लगी, जबकि दो बदमाश भी गोली लगने से घायल हुए। मुठभेड़ में पकड़े गए तीन बदमाशों समेत छह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने 12 अक्तूबर को नगीना-काला खेड़ी रोड पर बैंक मित्र मोहम्मद शादाब के साथ हुई दो लाख 24 हजार रुपये लूटना स्वीकार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह टीम के साथ नगीना-हरेवली मार्ग पर स्थित छत्रपति शिवाजी नगर पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। नगीना की तरफ से बाइक पर सवार होकर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्होंने बाइक रोकने के बजाय पुलिस पर फायर झोंक दिया। खो नदी के पुल के पास पहुंचकर बदमाशों की बाइक असंतुलित होकर एक कच्चे रास्ते पर चली गई। पुलिस टीम ने तीनों को घेर लिया।
विज्ञापन

तीनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई फायर किए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए तीनों को पकड़ लिया। फायरिंग में सिपाही सोनू कुमार के हाथ में गोली लगी। जवाबी फायरिंग में बदमाश मोहन कुमार व बासु गौतम के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को कोतवाली देहात की पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पकड़े गए तीनों बदमाशों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य तीनों साथियों सलमान निवासी गांव भूरापुर, उज्ज्वल चौहान निवासी गांव लालवाला और अभिषेक निवासी गांव हसनअली पुर भोगन थाना नगीना को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम शेखर पुत्र सुशील कुमार निवासी जीतपुर पलड़ी थाना नगीना, मोहन पुत्र रामपाल निवासी नियामतपुर थाना नगीना व बासु गौतम पुत्र नरेंद्र गौतम निवासी मनोहरवाला थाना नजीबाबाद बताया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए तीन बदमाशों में से दो के अस्पताल में भर्ती होने के कारण शेष बचे अकेले बदमाश शेखर का चालान कर दिया गया है।
बदमाशों के पास से दो तमंचे, छह खोखा कारतूस, तीन कारतूस, दो मोटरसाइकिल व एक लाख दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा, क्राइम प्रभारी केपी सिंह, रवि कुमार, नीटू, सोमेश कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

उज्ज्वल था बैंक मित्र से लूट का मास्टर माइंड
12 अक्तूबर को बैंक मित्र मोहम्मद शादाब के साथ हुई दो लाख 24 हजार रुपये की लूट की घटना का भी खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उस दिन भी लूट की घटना में सभी छह बदमाश शामिल थे। लूट की घटना को अंजाम उन्हीं तीन बदमाशों ने दिया था जिन्हें मुठभेड़ में पकड़ा गया है। जबकि बाद में पकड़े गए तीन अन्य साथी लूट करने में मदद करते थे। पुलिस ने बताया कि लूट वाले दिन अभिषेक कालाखेड़ी फाटक पर, सलमान नहटौर तिराहे और उज्ज्वल खुद बैंक के बाहर खड़ा होकर मदद कर रहा था। लूट की घटना में मास्टरमाइंड की भूमिका उज्ज्वल ने निभाई थी। घटना के बाद सभी ने बराबर रुपये बांट लिए थे।

बिजनौर के नगीना में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में घायल सिपाही।

बिजनौर के नगीना में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में घायल सिपाही।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed