फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The market lit up with the light of Jhallar, Diyas

Diwali 2022: बाजार में बिखरी दिपावली की रौनक, सजीं दुकानें

Fri, 21 Oct 2022 11:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2022 11:28 AM IST
सार

बिजनौर की दुकानें मानो दुल्हन की तरह सज गयी है। रंगी बिरंगी लाईटें और खरीदारी के लिए लोगों की दुकानों पर भीड़ इक्टठ्ठा हो रही है। पूजन की सामग्री से लेकर घर सजाने के लिए सामान की खूब बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
The market lit up with the light of Jhallar, Diyas
बिजनौर में दीपावली पर फूलों की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR

विस्तार

बिजनौर में दीपावली से पहले ही बाजार गुलजार हो गए है। बाजारों में दुकानें रंगी बिरंगी लाइटों से सजी हुई हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी आने लगी है। कई दिन पहले से ही लोग दीपावली की तैयारी में जुट गए हैं। पूजन की सामग्री से लेकर घर सजाने के लिए सामान की खूब बिक्री हो रही है।

विज्ञापन


दीपावली का त्योहार पंच महोत्सव का त्योहार है। इसको लेकर दुकानदार महीनों से तैयारी में जुटे थे। दीपावली आने से पहले ही बाजार में रंग बिरंगी लाइटों, मिट्टी के दीपक, मां लक्ष्मी की तस्वीर की बिक्री शुरू हो गई है। सभी दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए सामान पर छूट दे रहे हैं। दीपावली पर बाजार में भीड़ बढ़ रही है। लोगों में नया सामान खरीदने को लेकर उत्सुकता ज्यादा दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा दुकानों के बाहर शुभ लाभ, मालाएं, मिट्टी की मूर्तियां भी सज गई हैं। धनतेरस के दो दिन ही शेष रह गए हैं। जिसकी वजह से बाजार ग्राहकों से गुलजार हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलर्स, बर्तन, कपड़े, किराना स्टोर आदि की दुकानों पर खूब खरीदारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाईयों की दुकानों पर सजे मिष्ठान
बाजार में मिठाईयों की दुकानों पर अलग-अलग तरह के मिष्ठान सज गए हैं। व्यापारी कई दिनों पहले से दीपावली की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि दीपावली पर लोग एक-दूसरे के घर जाकर मिठाईयां बाटंते हैं। दुकानदारों ने गुलाब जामुन, बर्फी, लड्डू सहित कई तरह की मिठाई दुकानों में काउंटर पर सजा दी हैं।

मिट्टी के दीयों की भी रही बिक्री
भले ही बदलते दौर के साथ लोग मिट्टी के दीयों को कम पसंद करते हो। मगर दीपावली के मौके पर मिट्टी के दीयों से पूजन किया जाता है। जिसके चलते बाजार में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ गई है। बाजार में जगह-जगह मिट्टी के दीपक रखे हुए दिखाई दे रहे हैं।

मेवों की भी बढ़ी मांग
दीपावली की तैयारी लोग जुटे हुए हैं। बाजार में किराना स्टोर पर जाकर लोग मेवों की भी खूब खरीदारी कर रहे हैं। सूखे मेवों में बादाम, काजू, किशमिश, छुआरे, मुनखा, मखाने आदि की खूब बिक्री हो रही है। दीपावली पर घर ही मिष्ठान बनाने के लिए मेवे खरीद रहे हैं।

सर्दियों के लिए हो रही गीजर की खरीदारी
लोग सर्दियों की तैयारी में जुटे हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर गीजरों की बिक्री शुरू हो गई है। दीपावली की वजह से दुकानदारों ने भी सर्दियों में उपयोग होने वाले सामान बिक्री के लिए दुकानों से बाहर रख दिए हैं। वहीं लोग छूट के चक्कर में दीपावली पर पानी गर्म करने की रॉड, हिटर की खूब खरीदारी कर रहे हैं।


 

मिठाईयों की खूब हो रही खरीदारी: सौरभ चौधरी
सौरभ चौधरी ने बताया कि दीपावली को लेकर लोग मिठाईयों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। इस बार व्यापार अच्छा रहेगा। पिछले दो दिनों से बाजार में ग्राहकों की रौनक है।

एलईडी टीवी और वाशिंग मशीन की मांग: राहुल खन्ना
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी राहुल खन्ना का कहना है कि इस बार व्यपार कुछ हल्का रहेगा। हालांकि इस समय ग्राहक एलईडी टीवी और वाशिंग मशीन की ज्यादा मांग कर रहे हैं। दीपावली को लेकर ग्राहक बाजार में आ रहे हैं।

सैमसंग मोबाइल की ज्यादा मांग: चंदन नामदेव
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी चंदन नामदेव ने कहा कि दीपावली को लेकर बाजार पूरी तरह से तैयार है। ग्राहक सैमसंग के मोबाइल की ज्यादा मांग कर रहे हैं। दीपावाली पर इस बार बिक्री अच्छी रहेगी।

खरीदारी में 30 प्रतिशत का उछाल: अनुज आर्या
अनुज आर्या का कहना है कि इस बार दीपावली पर व्यापार में 30 प्रतिशत का उछाल है। लोग पल्सर बाइक की ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं। खूब बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed