{"_id":"62702b9f5ad074066a7fadd3","slug":"the-market-blossomed-from-the-confluence-of-faith-and-worship-bijnor-news-mrt587005647","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था और इबादत संगम से खिल उठा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था और इबादत संगम से खिल उठा बाजार
विज्ञापन
आस्था और इबादत संगम से खिल उठा बाजार
बिजनौर। अक्षय तृतीया और ईद को लेकर बाजारों में रौनक है। कपड़ा बाजार से लेकर सराफा बाजार तक खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए लोग कई दिनों पहले से सोने के जेवरातों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, ईद की वजह से कपड़ों की दुकानों पर खूब भीड़ रही।
हिंदू धर्म की सबसे पवित्र तिथियों में एक अक्षय तृतीया भी है। इस दिन लोग जमकर सोने की खरीदारी करते हैं। इस बार अक्षय तृतीया तीन मई को है। जिसके चलते कई दिनों पहले से सोने की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार सराफा की दुकानों पर एमराल्ड ज्वैलरी, बांबे ज्वैलरी और राजकोट ज्वैलरी आई है। जो देखने में काफी अच्छी है। इसके साथ ही इस बार अक्षय तृतीया से पहले लोगों द्वारा सोने के सिक्कों, गले के हार, मंगलसूत्र की भी जमकर खरीदारी की गई है। सोमवार को सराफा बाजार में खरीदारों की खूब भीड़ नजर आ रही है। परमात्मा ज्वैलर्स के मालिक सराफ सुमित सिंघल ने बताया कि अक्षय तृतीया से पहले इस बार सोने की जमकर खरीदारी हो रही है। जिसके चलते बाजार में रौनक है।
कपड़ा बाजार में उमड़ी भीड़
ईद की वजह से कपड़ा बाजार में भी रौनक रही। ईद से पहले लोगों ने कपड़ों की जमकर खरीदारी की। बाजार में तरह-तरह के सामनों की बिक्री हो रही है। कपड़ों से लेकर जूते, फैंसी चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन की लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की। दुकानदारों का कहना है कि दो साल बाद ईद के मौके पर इतनी भीड़ दिखाई दे रही है। जिसके चलते दुकानदारों और खरीदारों में ईद को लेकर उत्साह है। शहर में लोग सदर बाजार ही नहीं, सिविल लाइंस के साथ-साथ शॉपिंग मॉल में भी खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। क्योंकि ईद के मौके पर सब एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।