फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mantra of cyber crime control will emerge from the tune of music

संगीत की धुन से निकलेगा साइबर अपराध नियंत्रण का मंत्र

Tue, 14 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The mantra of cyber crime control will emerge from the tune of music
संगीत की धुन से निकलेगा साइबर अपराध नियंत्रण का मंत्र
विज्ञापन

बिजनौर। गीत संगीत की धुन से साइबर अपराध पर नियंत्रण का मंत्र निकलेगा। दरअसल गोष्ठी में बजाए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर रहेगा। स्कूलों व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का खाका तैयार कर लिया गया है। साथ में प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी, जिससे विद्यार्थी साइबर अपराध की बारीकियों से रूबरू होकर दूसरों को भी जागरूक कर सकें। हाल ही में इसी तर्ज पर लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम हो चुका है।
पुलिस की साइबर सैल टीम अलग अलग जगहों पर जाकर गोष्ठी करते हुए लोगों को जानकारी मुहैया करा रही है। जिसमें बताया जाता है कि साइबर अपराधियों से बचने केे लिए कौन सा तरीका अपना है। किस तरह की जानकारी किसी से शेयर नहीं करनी है। लेकिन इस तरह की गोष्ठी में ज्यादा भीड़ नहीं जुट पाती है। जिससे एक कदम आगे बढ़ते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं कराने का खाका तैयार किया जा रहा है। स्कूल कॉलेज खुलते ही निबंध, वाद विवाद और अन्य प्रतियोगिताएं कराते हुए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को जागरूक कर न है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत संगीत के माध्यम से भी साइबर अपराध की बारीकियों और बचाव की जानकारी रोचक माध्यम से दी जाएगी। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि हाल ही में लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम हुआ है। जिसमें गीतों की प्रस्तुति से साइबर अपराध से बचने का तरीका बताया गया और जागरूक किया गया था। इसी तरह के कार्यक्रम अपने यहां भी कराए जाने पर विचार चल रहा है। वहीं स्कूल कॉलेजों में प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। जिससे कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक साइबर अपराध संबंधी जागरूक करने वाली सूचनाओं को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

-----
इस साल वापस कराए पांच लाख रुपये
जनवरी से लेकर अब तक जिलेभर में साइबर अपराध के 26 केस दर्ज हुए हैं। जिनमें 14 का निस्तारण कराया जा चुका है। इनमें गिरफ्तारी हुई हैं। करीब पांच लाख रुपयेे रकम वापस कराई जा चुकी है। अलग अलग जगहों से 55 लोगों ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed