फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The main road to village Bakarpurgadi is in disrepair

गांव बाकरपुरगढ़ी का मुख्य मार्ग हुआ बदहाल

Sat, 06 Jun 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The main road to village Bakarpurgadi is in disrepair
बिजनौर के ग्राम बाकरपुर गढ़ी में मुख्य मार्ग में भरे बारिश के पानी में खड़े होकर सड़क बनवाने की म? - फोटो : BIJNOR
गांव बाकरपुरगढ़ी का मुख्य मार्ग हुआ बदहाल
विज्ञापन

बेगावाला। बाकरपुरगढ़ी गांव के मुख्य मार्ग के जलमग्न होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर शिकायत को अनसुना करने का आरोप लगाया है और सड़क की मरम्मत नहीं कराने पर आंदोलन करने की बात कही है।

दो व चार जून को हुई भारी बारिश में गांव बाकरपुरगढ़ी का मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। मार्ग में जगह-जगह गहरे गढ़ों में बारिश का पानी जमा होने से लोग आवाजाही के दौरान चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा पांच साल पहले गांव की मुख्य सड़क का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने निर्माणकार्य के समय सड़क को ऊंचा उठाकर बनाने की मांग की थी लेकिन अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया, जिसका परिणाम है कि एक दो साल के भीतर ही जलभराव से सड़क खस्ताहाल हो गई। गांव से लेकर बिजनौर मुख्यालय तक दस किमी मार्ग की यही हालत है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। भाजपा नेता और पूर्व जिला व ब्लॉक अध्यक्ष हेमेंद्र पाल सिंह भी इसी गांव के हैं। युवा नेता अनुदीप चौधरी भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज करा चुके है। गांव निवासी जयवीर सिंह, राकेश चौधरी, भाजपा नेता बिजेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, कुलदीप सिंह, परसराम, सुमन देवी व पवित्रा देवी आदि ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed