फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The main pipeline started leaking just an hour after repair

Bijnor News: मरम्मत के एक घंटे बाद ही लीक हुई मुख्य पाइप लाइन

Wed, 28 May 2025 10:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 28 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The main pipeline started leaking just an hour after repair
धामपुर। मंगलवार की शाम पालिका की क्षतिग्रस्त मुख्य पाइप लाइन को मरम्मत कराकर नगर में लगभग 20 घंटे के बाद जलापूर्ति सुचारु करा दी गई थी। वहीं मरम्मत के केवल एक घंटे बाद ही मुख्य पाइप लाइन फिर फट गई। पाइप लाइन लीक होने के कारण नगर की जलापूर्ति फिर बंद कर दी गई। पाइपलाइन फट जाने के कारण लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस गए।
विज्ञापन

धामपुर में अभी हाल ही में पेय जलापूर्ति के लिए मुख्य पाइपलाइन बिछाई गई है। लेकिन शिवाजी पार्क के पास पाइपलाइन मंगलवार को फट गई। इसके कारण लोगों को दिन भर पानी नहीं मिल पाया। कर्मचारियों ने 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाइप लाइन को ठीक किया।
विज्ञापन

पालिका कर्मचारी देर रात तक लीकेज को सही करने में जुटे रहे। मंगलवार की देर रात करीब सवा नौ बजे लाइन को ठीक कराकर जलापूर्ति सुचारु कराई गई। पालिका अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि मंगलवार की शाम क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कराकर जलापूर्ति सुचारु कराई गई थी, लेकिन लीकेज होने के कारण एक घंटे बाद नलकूपों को बंद करना पड़ा। फिलहाल लाइन को दुरुस्त कराकर नगर में सुचारु तरीके से जलापूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed