फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The loving couple committed suicide by swallowing poison

Bijnor News: प्रेमी युगल ने जहर निगलकर दी जान

Sat, 29 Nov 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The loving couple committed suicide by swallowing poison
धामपुर के गांव पीपला में ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी करती पुलिस। संवाद
धामपुर/स्योहारा (बिजनौर)। धामपुर के गांव पीपला के रहने वाले विपुल कुमार (21) और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने फोन पर बात करते हुए जहर निगलकर जान दे दी। शवों का उनके परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे विपुल ने अपने परिजनों को फोन करके गांव से बाहर पड़े होने की खबर दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो विपुल उन्हें अचेत हालत में मिला। उसको बिजनौर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां विपुल की मौत हो गई। दोपहर बाद विपुल के शव को अंतिम संस्कार के लिए जे जाया जा रहा था, तभी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा। मगर परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


उधर, स्योहारा क्षेत्र के एक गांव में बुआ के बेटे की शादी में आई किशोरी ने भी शनिवार की तड़के जहर निगल लिया। बताया जा रहा है कि किशोरी और विपुल ने एक साथ मोबाइल फोन पर बात करते हुए जहर निगला। किशोरी को हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव अपने गांव ले जाकर पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि विपुल अपने दोस्त की शादी में गया था। शादी में दोस्त की ममेरी बहन 25 नवंबर को आई थी। 27 नवंबर को शादी हुई। शुक्रवार को भी विपुल अपने दोस्त के यहां था। विपुल और किशोरी के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। दोनों की जाति अलग-अलग होने की वजह से शादी होना संभव नहीं माना जा रहा था। इस कारण दोनों ने जान दे दी।

धामपुर के सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं आने की वजह से कार्रवाई नहीं की गई है।

धामपुर के गांव पीपला में ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी करती पुलिस। संवाद

धामपुर के गांव पीपला में ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed