मंडावली/नजीबाबाद। मां काली मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव सिकरौड़ा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा और मां काली शोभायात्रा में महिलाओं सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सिकरौडा के बाहर बने देवी मंदिर में मां काली की प्रतिमा स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम प्रधान सुभाष त्यागी के नेतृत्व में गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार और पंडित रमाकांत शर्मा ने कलश और मां काली शोभायात्रा से पूर्व पूजन कराया। मां काली के जयकारों के साथ निकाली गई शोभायात्रा के समापन पर देवी मंदिर में मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा और आस्था के साथ की गई। पांच कुंडीय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। कलश यात्रा में अनेक महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। मूर्ति स्थापना के बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनीत त्यागी, विकास शर्मा, अनिल त्यागी, दीपक त्यागी, तपेश, बाबूराम, अमर सिंह, कुंतेश, रजत त्यागी, अमित त्यागी, पवन पाल, सोनम, बालेश, श्वेता, सरिता आदि शामिल रहे।