फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The leopard took away the girl playing outside the house

Bijnor News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठा ले गया गुलदार

Thu, 24 Jul 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The leopard took away the girl playing outside the house
नहटौर के गांव मंडौरी में बच्ची को गुलदार के उठाकर ले जाने के बाद जमा भीड़ संवाद
- वन विभाग, पुलिस और ग्रामीण देर रात तक करते रहे खेतों में बच्चों की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बालिका को गुलदार उठाकर ले गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस टीम ग्रामीणों को साथ लेकर ईख के खेतों में बच्ची की तलाश कर रही है। देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चला।


गांव मंडौरी निवासी रवि का मकान गांव की सीमा पर है। रास्ते के एक ओर गांव व दूसरी ओर खेत हैं। बताया जाता है कि बुधवार की शाम करीब साढे छ: बजे रवि की सात वर्षीय पुत्री तनिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां लापता हो गई। परिजनों ने सोचा कि वह पड़ोस में किसी के घर चली गई होगी। देर सांय तक भी नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद ग्रामीणों का शक गुलदार की ओर गया। बारीकी से देखने पर खून की बूंदें दिखाई दीं। जिससे उनका शक यकीन में बदल गया। पता लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए तथा टार्चों की रोशनी में बालिका की तलाश की। ग्रामीणों के अनुसार तलाशी के दौरान उन्हें ईंख के खेत में खून पड़ा दिखाई दिया लेकिन बीस बीघा गन्ने के खेतों में तलाश करने के बाद भी बालिका नहीं मिली। ग्रामीण सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस के साथ खेतों में बच्ची की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed