फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Entry of brokers is prohibited...posters pasted in police stations.

Bijnor News: दलालों का प्रवेश वर्जित है....थानों में पोस्टर चस्पा .

Sun, 06 Sep 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Entry of brokers is prohibited...posters pasted in police stations.
बिजनौर में थाने के बाहर लगा थाने में दलालों का प्रवेश वर्जित है का पोस्टर। स्रोत
बिजनौर। दलालों का प्रवेश वर्जित है.... यह लाइन लिखकर थानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। दरअसल पुलिस महकमे में निजाम (एसपी) बदलते ही थानों में दलालों को दूर करने की कवायद की जा रही हैं। बिजनौर के नए एसपी केके बिश्नोई ने पिछले दिनों थानेदारों को सख्त हिदायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि दलाल थानों के आस पास भी नजर नहीं आने चाहिए। पुलिस में फैला भ्रष्टाचार खत्म करना और जनसुनवाई करना उनकी पहली प्राथमिकता है। दलालों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद थानाध्यक्षों ने धरातल पर असर दिखाने का प्रयास किया। पिछले दिनों नगीना थाने के गेट पर पोस्टर चस्पा हुआ। जिस पर लिखा था दलालों का प्रवेश वर्जित है। अब शहर कोतवाली में भी ऐसा ही पोस्टर नजर आया।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो आए दिन थानों में नजर आने वाले लोगों को भी दूर रहने की हिदायत दी जा रही है ताकि उन्हें दलाल न समझ लिया जाए। उधर शहर कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह पुलिस ने जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए पोस्टर चस्पा किए हैं, जिन पर जनसुनवाई के लिए थाना प्रभारी और महिला हेल्पलाइन डेस्क का नंबर भी लिखा गया है। ताकि पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचने के बजाए पीड़ित थाना पुलिस को फोन करके अपनी समस्या बता दे।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित या वादी अकेले ही थाने पर पहुंचे। किसी अन्य को साथ लाने की जरूरत नहीं है। पीड़ित की गंभीरता के साथ सुनवाई की जाएगी। किसी सिफारिश वाले को भी साथ न लाएं। इसी मकसद के चलते थाने के बाहर पोस्टर चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed