फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The last day 67 nominations

आखिरी दिन हुए 67 नामांकन

Fri, 27 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 27 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में नामजदगी के अंतिम दिन नामांकन पत्र भरने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ आई। 67 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। कलक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल रहा। कलक्ट्रेट के गेट पर एक प्रत्याशी की पुलिस के साथ खूब नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नामजदगी का अंतिम दिन था। ज्यादा प्रत्याशियों के आने की उम्मीद लगाई जा रही थी। प्रत्याशियों की दिनभर आवाजाही लगी रही। बड़ी तादाद में अपने समर्थकों के साथ प्रत्याशी पर्चा भरने के लिए आते रहे। अंतिम दिन निर्दलियों ने भी खूब पर्चे भरे। धामपुर सीट से अंबेडकर नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी फिरासत हुसैन को कलक्ट्रेट के गेट पर पुलिस ने रोक लिया। इस बात पर फिरासत हुसैन व उनके समर्थकों की पुलिस से खूब नोकझोंक हो गई। बाद में फिरासत हुसैन व उनके समर्थकों को शांत किया गया। इसके बाद वे पर्चा दाखिल करने अंदर पहुंचे। 
विज्ञापन

बिजनौर विधानसभा सीट से ऑल इंडिया माइनोरिटी फ्रंट के प्रत्याशी परवेज अकील, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के बेगराज सिंह कश्यप, निपेंद्र सिंह, पदम सिंह, अब्दुल कादिर, रफीक अहमद निर्दलीय से पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर से पीस पार्टी के महबूब, रालोद प्रत्याशी योगेश त्यागी उर्फ टिल्लू, महान दल के विजयपाल, लोकदल के पीतम सिंह आजाद, अमित कुमार निर्दलीय, असलम खान किसान शक्ति पार्टी,       दिनेश कुमार निर्दलीय, हरस्वरूप लोकदल, राजपाल निर्दलीय, वहाजुद्दीन वंचित समाज पार्टी ने पर्चे दाखिल किए।
नगीना से रालोद प्रत्याशी यादराम सिंह चंदेल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के चिरंजीलाल, चंद्रवीर, हरदयाल सिंह, जगदीश सिंह निर्दलीय, फूल सिंह चौधरी पीस पार्टी, सतेंद्र कुमार गरीब क्रांति  पार्टी, नीलम एआईएमआई        एम, सर्वेश उर्फ शबाना वंचित समाज पार्टी, विजय निर्दलीय से  पर्चे दाखिल किए।
नजीबाबाद से अपना देश पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अशफाक, राष्ट्रीय मजदूर किसान पार्टी के अतुल कुमार, निर्दलीय उमेश  कुमार उर्फ पाणी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी समलेश सैनी, निर्दलीय निर्मला देवी, निर्दलीय कंपी कश्यप, ताजिम सिद्दीकी एआईएमआईएम, कुलदीप भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी, इरशाद निर्दलीय, आशा भारती हरित पार्टी, नईमुद्दीन निर्दलीय, गोविंद सिंह उत्तर प्रदेश रिपब्लिक पार्टी से पर्चे दाखिल किए।

नहटौर से निर्दलीय गजराज सिंह, कांग्रेस से मुन्नालाल प्रेमी, निर्दलीय अमित कुमार, निर्दलीय जितेंद्र     सिंह, गरीब क्रांति पार्टी से नेपाल सिंह, भारतीय मोमिन फ्रंट से  सुनीता सिंह, निर्दलीय निर्मला देवी, रंजीत सिंह आरपीआई, प्रेम सिंह व विक्रम सिंह निर्दलीय से पर्चे  दाखिल किए। धामपुर से हिंदुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौहान, रालोद के नईमुद्दीन, कैंपो भारतीय मोमिन फ्रंट, नौशाद मिर्जा वंचित समाज इंसाफ पार्टी, डा.भूपेंद्र सैनी निर्दलीय, मोहम्मद फिराकत अंबेडकर नेशनल कांग्रेस पार्टी, राणा प्रियंकर सिंह निर्दलीय, ज्योति किरन निर्दलीय से पर्चे दाखिल किए। बढ़ापुर विधानसभा सीट से निर्दलीय डा.इंद्रदेव सिंह, भाजपा के सुशांत सिंह, निर्दलीय मोहम्मद रफी सलमानी, जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय मोनिका अहलावत, रालोद से राधा सैनी, राष्ट्रीय हरित पार्टी के निहाल सिंह, कांग्रेस के हुसैन अहमद अंसारी, अजय कुमारगरीब क्रांति पार्टी, टोडा सिंह भारतीय सुभाष सेना, रोहिताश निर्दलीय से पर्चे दाखिल किए। चांदपुर से निर्दलीय मोहम्मद फरमान, हरनाम पीस पार्टी, भूपेंद्र सिंह निर्दलीय, इलियास व जगत सिंह निर्दलीय, जीनत परवीन निर्दलीय सेे पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed