फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The land of the dumping ground was freed from possession

डंपिंग ग्राउंड की भूमि को कब्जा मुक्त कराया

Thu, 10 Jun 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The land of the dumping ground was freed from possession
डंपिंग ग्राउंड की भूमि को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन

नहटौर। नगर पालिका ने डंपिंग ग्राउंड के लिए आवंटित हुई भूमि को कब्जा मुक्त कराया। नगरपालिका की टीम ने जेसीबी से उक्त भूमि की नींव की खुदाई भी की है। गांगन नदी के किनारे करीब चार बीघा ग्राम समाज की भूमि को नगर पालिका ने डंपिंग ग्राउंड के लिए आवंटित कराया था। उक्त भूमि पर नहटौर के मोहल्ला नौधा निवासी कुछ लोग बरसों से फसल बोते हुए आ रहे थे। उनका कहना था कि यह भूमि सरकार द्वारा उनके पूर्वजों को नसबंदी के एवज में आवंटित की गई थी।

नगर पालिका ने इस भूमि को ग्राम समाज की भूमि बताते हुए कांशीराम कॉलोनी के लिए आवंटित करा लिया। वहां पर कांशीराम कॉलोनी उस समय नहीं बन पाई थी। बाद में इस भूमि को डंपिंग ग्राउंड के लिए आवंटित किया गया। इसे नगर पालिका ने 2020 में अभियान चलाते हुए कब्जा मुक्त करा दिया था। लेकिन लोगों ने दोबारा से कब्जा कर लिया था। बुधवार को एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह व सीओ अजय कुमार अग्रवाल, नगरपालिका के ईओ सुभाष कुमार टीम के साथ पहुंचे और भूमि को कब्जा मुक्त कराया। नगरपालिका की टीम ने भूमि की बाउंड्री करने के लिए नींव की खोदाई भी करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed