{"_id":"69a5de2e656f23dbae0de425","slug":"the-laborer-was-returning-after-earning-his-livelihood-lost-his-life-in-an-accident-bijnor-news-c-27-1-bij1007-173717-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रोजी कमाकर लौट रहा था मजदूर, हादसे में छिन गई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रोजी कमाकर लौट रहा था मजदूर, हादसे में छिन गई जिंदगी
विज्ञापन
नहटौर। मजदूरी कर लौट रहे गांव अखेड़ा निवासी जितेंद्र कुमार (30) पुत्र धन सिंह की रविवार देर शाम किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार जितेंद्र कुमार नजदीकी गांव नन्हेड़ा में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था। वह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। नन्हेड़ा-बालापुर संपर्क मार्ग पर डॉग नामक तालाब के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को छोड़ गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांगन नदी श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, मृतक के भाई कृपाल सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।