फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The lab asked for four samples again

प्रयोगशाला ने दोबारा मंगाए चार सैंपल

Tue, 29 Dec 2020 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
The lab asked for four samples again
प्रयोगशाला ने दोबारा मंगाए चार सैंपल
विज्ञापन

बिजनौर। विदेश से लौटे जलीलपुर ब्लॉक के चार यात्रियों के सैंपल प्रयोगशाला ने दोबारा मंगवाए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार इन चारों सैंपल की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण लैब ने इन लोगों के सैंपल रिपीट करने के लिए कहा है। इनकी दोबारा से जांच होगी।
ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप मिलने के बाद केंद्र और प्रदेश सरकार अलर्ट हैं। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के इस नए रूप को हराने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। केंद्र सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि ब्रिटेन और जर्मनी आदि देशों से आने वाले हर यात्री की कोरोना जांच होगी। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार चार सैंपल जलीलपुर क्षेत्र के दोबारा मंगवाए गए हैं। वहां से जानकारी मिली है कि ब्रिटेन और जर्मनी से लौटे चार यात्रियों के सैंपल की जांच अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसलिए इनके दोबारा से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक शासन ने 19 विदेशी यात्रियों की सूची शासन से मिली है। इन सभी की सैंपलिंग कराई जा चुकी है। इनमें से 13 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जबकि छह की जांच रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत है। जलीलपुर ब्लॉक के चारों यात्रियों के सैंपल दोबारा प्रयोगशाला को भेजे जाएंगे। पहले भेजे गए नोजल और थ्रॉट स्वाब से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। यदि इनमें से कोई यात्री कोरोना पॉजिटिव निकलता है तो उसकी नए स्ट्रैन में दोबारा से जांच होगी। पहले से ही सभी के डबल सैंपल लिए गए हैं, जिससे दोबारा सैंपल भेजने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बाकी नेगेटिव आए और अन्य सभी संभावित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed