{"_id":"62a61db4be303e0a150f4c40","slug":"the-important-role-of-the-teacher-in-making-the-dreams-of-the-students-come-true-bijnor-news-mrt5926132110","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के सपने साकार कराने में शिक्षक की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के सपने साकार कराने में शिक्षक की अहम भूमिका
विज्ञापन

बिजनौर। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी रुड़की की ओर से रविवार को एक होटल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. मनीष कुमार ने एक शिक्षक की उनके छात्र के प्रति भूमिका के बारे में विस्तार से व्याख्यान किया। कहा कि हर छात्र के सपने को साकार कराने में शिक्षक की अहम भूमिका है।
कुलसचिव डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि कैसे एक शिक्षक अपने हर छात्र को उसके हर एक सपने को सच करने में मदद करता है। छात्र को सही मार्ग प्रशस्त करते हैं। उप कुल सचिव सोहन लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शिक्षकों को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी रुड़की की ओर से करीब 85 शिक्षकों को एक प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. मनीष कुमार ने की।