फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The impact of Taute storm, rain continued throughout the day

ताउते तूफान का असर, पूरे दिन होती रही बारिश

Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
The impact of Taute storm, rain continued throughout the day
ताउते तूफान का असर, पूरे दिन होती रही बारिश
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। बिजनौर में भी ताउते तूफान का असर देखने को मिला। बुधवार को सुबह ही बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन रुक रुककर बारिश होती रही। वहीं अब मौसम विभाग अगले दो दिन तेज बारिश की आशंका जता रहा है। इसके अलावा 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
नगीना स्थित मौसम वेधशाला के सेवानिवृत्त प्रेक्षक आरके शर्मा ने बताया कि बिजनौर सहित प्रदेश के कई जिलों में तूफान के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ताउते का ही असर है कि बुधवार से काफी बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश होने की पूरी आशंका व्यक्त की जा रही है। बृहस्पतिवार तक कभी भी तेज आंधी आ सकती है। उन्होंने आंधी से जान माल के नुकसान की आशंका कम व्यक्त की है। बुधवार को जनपद में 3.5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। आर के शर्मा ने बताया की किसानों को भी अलर्ट जारी किया गया है कि वह कटी फसल को इकट्ठा कर लें तथा तेज बारिश में पेड़ों के नीचे खड़े न हो। 40 से 50 किमी की गति से हवा चलने की आशंका है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी से फसलों की सिंचाई हुई, किसानों के चेहरे खिले
बिजनौर। बुधवार को कई घंटे तक लगातार होती रही बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश भले ही तेज न हुई हो लेकिन इससे फसलों की अच्छी सिंचाई हो गई है। बारिश से मौसम भी सुहावना हो गया है। तापमान में करीब दस से 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी कभी तेज हुई तो कभी हल्की रही लेकिन चार बजे तक बूंदाबांदी नहीं रुकी। किसान खेतों में गन्ने व चारे की बुआई का काम पहले निपटा चुके हैं। बारिश से गन्ना, चारे व बाकी फसलों की भी सिंचाई हो गई है। आम की फसल भी बारिश से धुल गई है। रोजाना जहां तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहता था वहीं बुधवार को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक ही रहा।

जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र के अनुसार बारिश से सभी तरह की फसलों को फायदा होगा। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार अभी बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। उधर नींदडू में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अथर हुसैन, राजाराम तथा राकेश कुमार आदि किसानों ने बारिश को पुराने एवं नए बोए गन्ने व चारे के लिए लाभदायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed