{"_id":"624de3fdea05604eeb036a37","slug":"the-house-under-construction-of-je-was-demolished-dhampur-news-mrt583463696","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के निर्माणाधीन मकान को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के निर्माणाधीन मकान को किया ध्वस्त
विज्ञापन
धामपुर की रानीबाग कालोनी में जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई के निर्माणाधीन मकान को किया ध्वस्त
धामपुर। रानीबाग कॉलोनी में विद्युत निगम में अवर अभियंता के निर्माणाधीन मकान को कुछ लोगों ने मंगलवार रात जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि इस दौरान जब जेई के पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। जेई की तहरीर पर महिला सहित तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुरानी रामगंगा कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताय कि वह गैर जनपद में विद्युत निगम में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनका रानी बाग कॉलोनी में आवासीय प्लॉट है। वर्तमान में निर्माण कार्य करा रहे हैं। 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आरोप है कि मंगलवार देर रात गांव भज्जावाला निवासी अनुकूल, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान भी हैं। उन्होंने, अपने भाई पुनीत और अनुकूल की पत्नी प्रियंका ने एक व्यक्ति के साथ जेसीबी चलवाकर उनके निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त करा दिया। बताया कि उसी निर्माणाधीन मकान के दूसरे कमरे में उनके पिता राजेंद्र कुमार शर्मा सो रहे थे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। उधर, कोतवाल माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि पुलिस ने कृष्ण कुमार शर्मा की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।