{"_id":"65073836dd83a4b56e0a27a6","slug":"the-history-of-kshatriya-community-has-been-glorious-harivansh-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-11010-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरवशाली रहा है क्षत्रिय समाज का इतिहास : हरिवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरवशाली रहा है क्षत्रिय समाज का इतिहास : हरिवंश
विज्ञापन
विराट क्षत्रिय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होने और व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
रविवार को महासभा की ओर से आयोजित विराट क्षत्रिय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान समाज की विभिन्न प्रतिभाओं, सेवानिवृत अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सम्मानित लोगों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर विकास राजपूत को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, भुवनेश कुमार, संजय राजपूत, राजेश चौहान, पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, भाजपा नेता सीपी सिंह, डॉक्टर एनपी सिंह, सुखबीर सिंह भदोरिया, आभा सिंह, ज्योति सिंह, फूल सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह, डॉक्टर तेजपाल सिंह, गौरव कुमार गोल्डी, भूपेंद्र चौहान, मास्टर यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।