फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The High Court summoned the original record for hearing on the no-confidence motion

अविश्वास प्रस्ताव की सुनवाई को हाईकोर्ट ने तलब किया मूल रिकार्ड

Fri, 16 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The High Court summoned the original record for hearing on the no-confidence motion
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ दिए अविश्वास प्रस्ताव के मामले में हाईकोर्ट में डीएम की ओर से व्यक्तिगत शपथ पत्र पेश किया गया। हाईकोर्ट ने इस मामले में अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मूल रिकार्ड को तलब किया है। जिसमें सुनवाई की अगली तारीख 27 सितंबर तय की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान की ओर से 32 अन्य सदस्यों के शपथ पत्रों के साथ डीएम के समक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस मामले में बैठक बुलाने की मांग उठाई थी। आयुष चौहान के साथ 22 सदस्य डीएम के समक्ष प्रस्तुत हुए। डीएम की ओर से इस मामले में बैठक नहीं बुलाए जाने पर आयुष चौहान की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। हाईकोर्ट से अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने का डीएम को निर्देश देने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई के दौरान 16 सितंबर को हाईकोर्ट ने मीटिंग नहीं बुलाए जाने पर कड़ा कदम उठाते हुए डीएम से जवाब तलब करते हुए पूछा था कि कोई मीटिंग क्यों नहीं बुलाई गई। इस संबंध में डीएम को व्यक्तिगत शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम की ओर से हाईकोर्ट में व्यक्तिगत शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जयंत बनर्जी एवं मनोज कुमार गुप्ता की पीठ ने इस मामले का निपटारा करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मूल रिकार्ड की आवश्यकता महसूस की। अधिवक्ता भुवनेश कुमार सिंह के अनुसार हाईकोर्ट की डबल बेंच ने एडीशनल एडवोकेट जनरल को आदेशित किया कि वह डीएम को निर्देश दें कि मूल रिकार्ड को 27 सितंबर को हाईकोर्ट के समक्ष के प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed