फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The henchman who injured the woman is continuously visible.

Bijnor News: लगातार दिखाई दे रहा महिला को घायल करने वाला गुलदार

Sun, 24 Sep 2023 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
The henchman who injured the woman is continuously visible.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। तीन दिन पूर्व भी गुलदार ने एक महिला पर हमला कर जख्मी कर दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। उधर गांव अलियारपुर में लगे पिंजरे से गुलदार दूर नजर आ रहा है।


ग्रामीण पंकज, सुधीर, नन्हें संजय व मंगल सिंह आदि ने बताया कि गुलदार ने गांव तीन दिन पूर्व नहर के पास एक महिला पर हमला कर उस समय जख्मी कर दिया था जब वह खेत से चारा लेने गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार जंगल में आते जाते अभी भी नजर आ रहा है इससे उनमें भय का माहौल है ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन




उधर गांव अलियारपुर में गुलदार के पशुओं को मौत के घाट उतारने के बाद गांव में दो अलग अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे। किंतु गुलदार पिंजरों के आसपास तो चहलकदमी कर रहा है, लेकिन वह पिंजरे की पकड़ से बाहर है। ग्रामीणों ने ट्रैप कैमरे लगाकर शीघ्र गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed