फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The helm of politics handed over to the biggest politician

Bijnor News: सबसे बड़े नीतिकार को सौंपी राजनीति की पतवार

Sun, 23 Jul 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The helm of politics handed over to the biggest politician
बिजनौर में विदुर कुटी के पास वृक्षारोपण महा​​भियान कार्यक्रम के दौरान नहर परियोजना के बारे में
बिजनौर। महात्मा विदुर विश्व के पहले नीतिकार रहे हैं। अब सीएम योगी आदित्यनाथ विदुर कुटी आए तो 35 मिनट दिए भाषण में दस मिनट तक महात्मा विदुर और महर्षि कण्व और मां गंगा का जिक्र ही रहा। सालभर में विदुर कुटी पर मुख्यमंत्री का यह दूसरा दौरा रहा। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाद राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय को भी महात्मा विदुर का नाम दिया गया। साथ ही पौधरोपण अभियान का शुभारंभ भी विदुरकुटी के पास से ही हुआ। राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिजनौर में इसे भी मुद्दा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर दौरे पर विदुर कुटी आए। यहां पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ के साथ ही महात्मा विदुर के मंदिर में उन्हें नमन किया गया। मंच पर भाषण शुरू हुआ और शुरुआत महात्मा विदुर की पावन धरा को नमन करने के साथ हुई। पूरे भाषण में करीब दस मिनट ऐसी रहीं, जिसमें सीएम योगी ने मां गंगा, महात्मा विदुर और कण्व ऋषि का जिक्र किया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दुर्योधन के व्यंजन छोड़ महात्मा विदुर के आश्रम में शाक-भाजी खाने का जिक्र भी किया। पूरे भाषण में एक बार भी विपक्ष पर न हमला बोला और न उनका जिक्र किया। केवल सरकार की उपलब्धि, पौधरोपण अभियान और गंगा की धारा विदुरकुटी के पास लाने के बारे में ही चर्चा की।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री पहली बार विदुर कुटी आए थे, बल्कि एक साल में ही यह उनका दूसरा दौरा था। इस बार भी उन्होंने महात्मा विदुर के मंदिर पहुंचकर उन्हें पुष्प चढ़ाए और पूजा की। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जिले में मुद्दा बनाएगी। यहां होने वाले कार्यों और इतिहास को सम्मान देने के नाम पर जनता से वोट भी मांगे जाएंगे। माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा राजनीति की नैया को सबसे बड़े नीतिकार के जरिए पार लगाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर से जुड़ी तीन लोकसभा सीट
बिजनौर जिले से बिजनौर, नगीना और मुरादाबाद लोकसभा सीट जुड़ी हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने तीनों सीट ही गवां दी थीं। ऐसे में इस बार भाजपा का फोकस बिजनौर पर है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव समेत अन्य कई केंद्रीय मंत्री संगठन के बड़े पदाधिकारी तक जिले में कई बार दौरे पर आ चुके हैं। मुख्यमंत्री खुद एक साल में दो बार यहां आए हैं। बिजनौर लोकसभा सीट पर बिजनौर, चांदपुर विधानसभा आती हैं तो बढ़ापुर विधानसभा मुरादाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत है। नगीना लोकसभा में अन्य पांच विधानसभा नगीना, धामपुर, नहटौर, नूरपुर, नजीबाबाद विधानसभा लगती हैं। विदुर की धरती से भाजपा तीनों लोकसभा को साधने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed