फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The havoc of corona infection started to stop in the district

जिले में थमने लगा कोरोना संक्रमण का कहर

Tue, 08 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The havoc of corona infection started to stop in the district
जिले में थमने लगा कोरोना संक्रमण का कहर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अब कोरोना संक्रमण का कहर थमने लगा है। इसी के अनुरूप सोमवार को केवल पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि 2176 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। आज लगभग 3072 लोगों की कोरोना जांच की गई। अब केवल 158 एक्टिव केस रह गए हैं।
जनपद धीरे-धीरे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने की ओर अग्रसर हो रहा है। जनपद में सोमवार को मात्र पांच नए कोरोना संक्रमित केस मिले। इससे जिला प्रशासन से लेकर आम आदमी तक राहत महसूस करने लगा है। सीएमओ डॉ. विजय कुुमार गोयल ने बताया कि जिले में कोविड के मामले घट रहे हैं। अब जनपद में संक्रमण दर जहां एक प्रतिशत से भी नीचे रह गई है तो वहीं दूसरी ओर रिकवरी रेट 98 फीसदी पर पहुंच गया है। अस्पतालों में मात्र 13 मरीज ही भर्ती रह गए हैं। जिला अस्पताल का एल-2 कोविड विंग दो दिन पहले ही खाली हो गया था। अब आए दिन जनपद में सिंगल डिजिट में मामले मिले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुरुआत से लेकर अब तक कुल 14392 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। अब कुल सक्रिय उपचाराधीन मामले 158 बचे हैं। नए मरीजों में जिला अस्पताल का एक कर्मचारी, बिजनौर नगर, मोहल्ला बुखारा, धामपुर के मोहल्ला काहरान, नूरपुर के मोहल्ला गोविंद नगर से एक-एक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed