{"_id":"644029a42ac635386c039d49","slug":"the-goods-train-derailed-the-railway-track-was-disrupted-for-hours-bijnor-news-c-27-1-bij1002-1832-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, घंटों बाधित रहा रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, घंटों बाधित रहा रेलवे ट्रैक
Wed, 19 Apr 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
-चार घंटेे बाद मार्ग हुआ सुचारू, यात्री करते रहे ट्रेनों का इंतजार
-मंगलवार को पत्थर लेकर चांदपुर पहुंची थी मालगाड़ी
-बुधवार को रेलवे ट्रैक पर पत्थर डालते समय पटरी से उतरा डिब्बा
फोटो-
चांदपुर(बिजनौर)। चांदपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक पर पत्थर डाल रही मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे घंटों रेलवे ट्रैक बाधित रहा। उधर, फाटक पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा गजरौला से नजीबाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहा।
बुधवार को करीब 53 डिब्बों की पत्थर से भरी एक मालगाड़ी डाउन (डीएमटी) चांदपुर रेलवे स्टेशन के पास कराल रेलवे फाटक पर पत्थर डाल रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे एक डिब्बा पटरी से उतर गया। मालगाड़ी का एक हिस्सा रेलवे स्टेशन और दूसरा हिस्सा चांदपुर कराल फाटक के पास खड़ा होने के कारण रेलवे ट्रैक घंटों बाधित रहा। इससे जहां फाटक पर जाम लग गया। वहीं यात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। उधर, आम आदमी की समस्या को देखते हुए मालगाड़ी के डिब्बे के एक हिस्से को अलग कर रेलवे स्टेशन की ओर और दूसरे हिस्से को कराल फाटक की ओर अलग कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाटक पर लगे जाम को खुलवाया। रेलवे स्टेशन इंचार्ज गंगा लाल मीना ने बताया कि रेलवे ट्रैक को कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कर दिया गया। अब रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।
-- -- -- -- --
-शाम करीब 5.45 बजे पटरी पर चढ़ाया डिब्बा मुरादाबाद से आई दुर्घटना राहत ट्रेन ने आकर मालगाड़ी के डिब्बे को शाम करीब 5.45 बजे पटरी पर चढ़ाया। इसके बाद पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे को रेलवे ट्रैक से धक्का देते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
- मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतरने के कारण गजरौला से नजीबाबाद वाया चांदपुर शाम करीब चार बजे जाने वाली ट्रेन को चांदपुर से पीछे ही रोक दिया गया।
-- -
-करीबी स्टेशनों पर रोक दिया गया ट्रेनों को
कोटद्वार से वाया चांदपुर करीब छह बजे दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन को भी बिजनौर की ओर चांदपुर से पूर्व किसी स्टेशन पर रोक दिया गया।
-- -- -- -
-गाड़ी का इंतजार करते रहे यात्री
मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतरने के कारण अन्य ट्रेनें भी बाधित रहीं, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री स्टेशन पर बैठकर गाड़ियों का इंतजार करते रहे।
-नगीना में 45 मिनट तक खड़ी रही मालगाड़ी
नगीना। एक गोवंश की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई। मालगाड़ी के पहियों में गोवंश के अवशेष फंस जाने के चलते ट्रेन को लगभग 45 मिनट रोकना पड़ा। इस कारण अपलाइन का ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
मंगलवार रात नगीना-नहटोर मार्ग पर बने रेलवे फाटक के पास एक गाय मालगाड़ी की चपेट में आ गई और उसके शव के अवशेष ट्रेन के पहियों के बीच में फस गया। इस कारण ट्रेन को लगभग 45 मिनट तक रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को ट्रैक से हटाया, तब ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन मास्टर राहुल टंडन ने बताया कि मंगलवार रात को घटना होने के बाद मालगाड़ी को करीब 45 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग के पास रोकना पड़ा था।