फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The good news : The public drug center will open soon in villages

खुशखबरी ः जल्द गांवों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र

Fri, 05 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री ने ग्रामीणों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। अब गांवों में जन औषधि केंद्र खुलेंगे। इन केंद्रों पर दवाइयां रियायती रेट पर मिलेंगी। अपना धन योजना में बैंक मित्र नियुक्त होंगे। कॉमन सर्विस सेंटर अर्थात सीएससी जन औषधि केंद्र तथा अपना धन योजना का संचालन करेगा। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सीएससी खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सूचना व विज्ञान केंद्र के निदेशक नंदकिशोर के मुताबिक केंद्र ने ग्राम पंचायतों में सीएससी खोलने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों के द्वारा ग्रामीणों को शिक्षा, मेडिकल, बैंकिंग और इंटरनेट आदि एक दर्जन से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए गांवों में जन औषधि केंद्र खुलेंगे। केंद्रों पर एलोपैथिक तथा जनरल मेडिसन सस्ते रेट पर मिलेंगी। इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों का सीएससी पर पंजीकरण होना जरूरी है। जिले की 250 ग्राम पंचायतों में सीएससी खुल गए हैं। अन्य ग्राम पंचायतों में सीएससी खोलने की प्रक्रिया चालू है। अपना धन योजना ग्रामीण बेरोजगार युवकों के लिए वरदान साबित होगी। सीएससी में पंजीकरण कराने के बाद बैंक मित्र नियुक्त होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed