फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The goal of life is to maintain truth, non-violence and harmony

सत्य, अहिंसा और सद्भाव को बनाए जीवन का लक्ष्य

Mon, 04 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The goal of life is to maintain truth, non-violence and harmony
सत्य, अहिंसा और सद्भाव को बनाए जीवन का लक्ष्य
विज्ञापन

नजीबाबाद। अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रेमधाम आश्रम में सर्वधर्म संवाद और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संवाद में सत्य, अहिंसा और सद्भाव को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम परमानंद झा रहे। प्रेमधाम आश्रम के फादर शिबू थॉमस, फादर बेनी तकेकरा के नेतृत्व में आयोजित सर्वधर्म संवाद में विभिन्न धर्मों के विद्वानों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा संदेश को व्यवहार में लाने, प्रेम, सद्भाव और मातृ भूमि की रक्षा के लिए राष्ट्रभक्ति का जज्बा दिलों में रखने की सलाह दी। सर्वधर्म सम्मेलन में जीडी वशिष्ठ, मौलान सलीम, सरदार बलवीर सिंह और फादर बेनी तकेकरा ने संबोधन किया।

प्रेमधाम और करुणा सोशल सर्विस सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम परमानंद झा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आजादी के परवानों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी को संजोकर रखने की सलाह दी। कार्यक्रम संयोजिका अंबर रजा और आलोक त्यागी के संचालन में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण बांटने का अभियान चला रहे जयप्रकाश दक्ष को एसडीएम परमानंद झा, विशिष्ट अतिथि मौअज्जम खां एड. ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed