{"_id":"6a42c5b86bc6f521de0fd648","slug":"the-girl-who-hanged-herself-in-the-police-station-died-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-183726-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: थाने में खुद को लाग लगाने वाली युवती ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: थाने में खुद को लाग लगाने वाली युवती ने तोड़ा दम
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली में पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता की सोमवार को सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई। पीड़िता आठ दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के झुलती रही। दिल्ली में ही पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचेगा।
21 जून की रात शहर कोतवाली में किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने खुद पर तेल उड़ेल कर खुद को आग लगा ली थी, जिसे गंभीर हालत में मेरठ और इसके बाद दिल्ली रेफर किया गया था। तभी से दरोगा अमर सिंह राठौड़ की मौजूदगी में पुलिस टीम पीड़िता का इलाज कराने में जुटी थी। बता दें कि युवती ने 2024 में सौरभ, संजू, मनोज देवी, गौरव और कलवा निवासी स्वाहेड़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। आरोपों की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने सितंबर 2024 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद पीड़िता ने आर्मी के जवान सौरभ पर संबंध बनाकर विवाह न करने का आरोप लगाते हुए एक और प्राथमिकी 2025 में दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना पूरी कर एक मई 2026 को आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया, जिस पर अदालत 16 जून संज्ञान ले चुकी है।
उधर आरोपी पक्ष हाईकोर्ट में पहुंच गया और गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश ले आया। इसके बाद 21 जून को पीड़ित युवती अपनी मां के साथ शहर कोतवाली पहुंची थी, जिन्होंने आरोपियों पर धमकी देने का आरोप लगाया। मां-बेटी ने आरोपी सौरभ के चाचा और पिता को थाने बुलाने की मांग उठाई। पुलिस ने सोमवार को बुलवाकर बातचीत कराने की बात कह दी थी, जिसके बाद युवती ने खुद को आग लगा ली थी। मामले में थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सौरभ, भाई गौरव, उसके पिता संजय, चाचा कलवा, मां मनोज और भाभी रेनू के खिलाफ उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में एक और प्राथमिकी भी दर्ज करने के बाद आरोपी कलवा को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया था।
आर्मी जवान को पकड़ने के पुलिस पहुंची कश्मीर
पुलिस की दो टीम आरोपी भाइयों को पकड़ने के लिए कश्मीर में आर्मी हेड क्वार्टर पहुंची हैं। बिजनौर पुलिस सेना पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर आरोपी भाइयों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी हैं तीन टीम: एएसपी सिटी
एएसपी सिटी डाॅ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि युवती की इलाज के दौरान मौत हो चुक है। पुलिस की एक टीम पोस्टमार्टम कराकर दिल्ली से शव लेकर मंगलवार सुबह बिजनौर पहुंच जाएगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए भी तीन टीमों का गठन किया गया है।