फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The girl who accused Naib Tehsil withdrew her complaint

Bijnor News: नायब तहसील पर आरोप लगाने वाली युवती ने वापस ली शिकायत

Tue, 14 May 2024 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
The girl who accused Naib Tehsil withdrew her complaint
- कोर्ट ने आदेश सुरक्षित कर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एक युवती को अश्लील मैसेज भेज कर उत्पीड़न करने के आरोपी नायब तहसीलदार के विरुद्ध सीजेएम के न्यायालय में पीड़िता ने अपनी शिकायत वापस ले ल। कोर्ट से सुनवाई नहीं करने को कहा। इस पर कोर्ट ने आदेश सुरक्षित कर लिया है।
बिजनौर के घेर रामबाग निवासी एक युवती ने सदर तहसील के नायब तहसीलदार के विरुद्ध 156 (3) सीआरपीसी के तहत दिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि नायब तहसीलदार ने फेसबुक पर मैसेज से उससे बात करनी शुरू की। पहले तो वह सही बात करता था। मगर, कुछ दिन बाद गलत अश्लील मैसेज भेजने लगा। उसका मोबाइल नंबर भी उसने ले लिया। फोन करके उसे मिलने के लिए बुलाने लगा। साथ ही संबंध बनाने की बात करने लगा।
विज्ञापन

इस पर उसने बात बंद कर दी। फिर भी वह उसे कॉल करता रहा। जब उसने शिकायत की बात की तो कहने लगा कि मैं अधिकारी हूं मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता तुम्हें ही उलटे झूठे मुकदमे फंसवा दूंगा। उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले की शिकायत पुलिस एवं अधिकारियों से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर नायब तहसीलदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इस मामले में नाटकीय मोड़ आ गया। पीड़िता ने कहा कि वो अपने प्रार्थना पत्र कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। बता दें कि इस मामले के चलते ही नायब तहसील को सदर तहसील से हटा दिया गया था। अब सूत्रों का दावा है दोनों की बीच कोर्ट के बाहर समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed