फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The funeral of the three came together

तीनों की शव यात्रा एक साथ निकली , हर किसी की आंखे थी नम

Wed, 09 Dec 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The funeral of the three came together
स्योहारा के गांव बगवाडा मे सड़क दुर्घटना में पुत्र और पुत्री की मौत पर विलाप करता पिता। - फोटो : BIJNOR
स्योहारा (बिजनौर)। एक ही परिवार की तीन शव की यात्रा निकलने से गांव में शोक छा गया। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर किया गया। शवयात्रा में शामिल गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम थी। लोग सुखपाल और सुधीर को ढांढ़स बंधा रहे थे। रात एक हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात स्योहारा थाने के गांव बगवाड़ा निवासी सुधीर का 16 साल का पुत्र दक्ष उर्फ गोलू, 17 साल की पुत्री गुंजन व सुखलाल की 22 साल की पुत्री सोनल का शादी समारोह से लौटते समय मुरादाबाद मार्ग पर नहर के पास सामने से आ रही वैगनआर से बाइक की भिड़ंत में मौत हो गई थी। सोनल पैदल जा रही थी जबकि गोलू व गुंजन बाइक से जा रहे थे। बाइक से भिंड़त होने के बाद वैगनआर ने सोनल को कुचल दिया था। सुधीर और सुखलाल चचेरे-तहेरे भाई हैं। तीनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तीनों की शव यात्रा एक साथ निकाली गई। ग्रामीण अरविंद चौहान, पंचम कुमार, शुभम त्यागी, दुष्यंत त्यागी, पूर्व प्रधान महावीर सिंह, राजकमल चौहान ने बताया कि तीनों ही बच्चे बहुत होनहार थे।
विज्ञापन

भाजपा मुरादाबाद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के सगे चाचा का भी परिवार होने के कारण तीनों की अंतिम शव यात्रा में राजनीतिक लोग भी शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देशबंधु, भाजपा मंडल अध्यक्ष नैपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी डा. विनीत देवरा सहित सीओ अजय कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ भी शामिल रहे। मरने वाले सभी सदस्य मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के सगे चाचा के परिवार से थे। वह भी इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर रात में ही गांव में परिवार वालों के पास पहुंच गए। पूर्व सांसद यशवंत सिंह, डॉ. एनपी सिंह किसान नेता देवराज आदि ने भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

××××××
पिता ने दिलाई थी सोनल को बाइक
सोनल परिवार की बड़ी पुत्री थी। पिता सुखपाल ने सोनल को बेटे की तरह पाला था। 15 साल की उम्र में ही सोनल बाइक चलाना सीख गई थी। पिता ने ही कुछ समय पहले सोनल को नई बाइक दिलवाई थी। सोनल की दुर्घटना में मौत से सुखपाल का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि सुधीर कुमार के दो ही बच्चे 17 वर्षीय गुंजन और 14 वर्षीय पुत्र दक्ष उर्फ गोलू ही थे और दोनों के ही दुर्घटना में मौत हो गई। सुधीर कुमार और उसकी पत्नी का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था। दक्ष की मां अपने पुत्र को याद कर बार-बार बेहोश हो रही थी। सुधीर के परिवार की हालत देखकर हर किसी की आंखें गीली हो रही थी। पूरा गांव शोक में डूबा रहा, बुधवार को गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।

स्योहारा के गांव बगवाडा मे सड़क दुर्घटना में तीन की मौत के बाद विलाप करते परिजन और जमा भीड़।

स्योहारा के गांव बगवाडा मे सड़क दुर्घटना में तीन की मौत के बाद विलाप करते परिजन और जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed