फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The foundation stone of the Martyr's Column will be laid near Indira Park on Kargil Day.

Bijnor News: कारगिल दिवस पर इंदिरा पार्क के पास शहीद स्तंभ का होगा शिलान्यास

Fri, 24 Jul 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the Martyr's Column will be laid near Indira Park on Kargil Day.
बिजनौर। कारगिल दिवस पर बिजनौर शहर में शहीद स्तंभ का निर्माण किया जाएगा। पालिका प्रशासन 26 जुलाई को इंदिरा पार्क के बाहर शहीद स्तंभ का भूमि पूजन और शिलान्यास करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी स्थल पर हामी भर दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जसजीत कौर और एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पालिका की ओर से चयनित स्थान को अंतिम रूप दे दिया गया। पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने बताया कि कारगिल दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को स्थायी श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शहीद स्तंभ बनाया जा रहा है। इसके लिए इंदिरा पार्क के बाहर खाली स्थान सबसे उपयुक्त पाया गया है। 26 जुलाई को विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। कहा कि शहीद स्तंभ न केवल वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा भी देगा। निरीक्षण के दौरान सैनिक प्रतिनिधि अभिनव सिंह, अवर अभियंता (जलकल) गौरव शर्मा, अवर अभियंता (सिविल) यशवंत सिंह, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी और भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed