फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The forest department sent the female leopard to Varanasi.

Bijnor News: वन विभाग ने मादा गुलदार को वाराणसी भेजा

Mon, 29 Sep 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The forest department sent the female leopard to Varanasi.
नजीबाबाद-वाराणसी भेजा गया गुलदार। स्रोत-विभाग
नजीबाबाद। वन विभाग ने कौड़िया वन क्षेत्र से पकड़ी गई मादा गुलदार को वाराणसी भेज दिया। उधर, गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त जारी है। पिंजरे लगे हैं, लेकिन गुलदार कैद नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन


बिजनौर वन विभाग नजीबाबाद के कौड़िया वन क्षेत्र गांव जग्गनवाला में तीन दिन पूर्व मादा गुलदार कैद हुई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुलदार को शनिवार की रात काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी भेजा गया। नजीबाबाद वन क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक महिला और बालिका सहित चार की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन पिंजरे लगे हुए हैं। अब तक चार पिंजरों में ही गुलदार कैद हुए हैं।
विज्ञापन

गुलदार नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण भयभीत

नजीबाबाद। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने रामदासवाली, बड़िया, बीरूवाला, नयागांव, कंडरावाली आदि गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाए हैं। अक्सर गुलदार देखे जाने और पिंजरों में गुलदार के कैद नहीं होने से ग्रामीण भयभीत हैं। कई क्षेत्र में डरे ग्रामीण खेतों पर काम करने नहीं जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed