फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The family was injured by beating the sticks with sticks.

परिवार को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

Thu, 24 Dec 2020 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
The family was injured by beating the sticks with sticks.
परिवार को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
विज्ञापन

कोतवाली देहात। थानाक्षेत्र के गांव धनौरी में बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जब पड़ोसी बचाने आए तो फायरिंग कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पड़ोसियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाली देहात के गांव धनौरी निवासी रोहताश सिंह (57) के बच्चों का मंगलवार शाम गांव के ही कामेंद्र के बच्चों से झगड़ा हो गया था। मामले की सूचना पुलिस को लगी, तो दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। रोहताश सिंह का आरोप है कि बुधवार सुबह कामेंद्र, रामेंद्र, मयंक, विनय व सुरेंद्र उसके घर पर आए। उन्होंने उसके, पत्नी रेखा व पुत्र अंकित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जब पड़ोसी रोहताश के परिवार को बचाने आए, तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसके कारण पड़ोसियों को छिपना पड़ा। आरोपी रोहताश के परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पड़ोसियों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में रोहताश को रेफर कर दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि झगड़े में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed