फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The false story of kidnapping was fabricated even before the murder.

Bijnor News: हत्या से पहले ही गढ़ दी थी अपहरण की झूठी कहानी

Sun, 06 Oct 2024 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The false story of kidnapping was fabricated even before the murder.
- पुलिस को भी करती रही गुमराह, सीसीटीवी से पुख्ता हो गए सबूत
विज्ञापन

- तीसरी आंख की पहरेदारी से सामने आए मां के विभत्स चेहरे को देख हर कोई सन्न


संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। बेरहम मां ने दो माह में मासूम बेटे को जिंदा ही तालाब में फेंक दिया। बेटे की मौत से पहले ही ममता का गला घोंट देने वाली चांदनी अपहरण की झूठी कहानी गढ़ चुकी थी। दरअसल, वारदात से पहले दोपहर में अपने पति को फोन पर बताया कि बालक को उससे कोई छीनकर ले गया है। पुलिस को भी बरगलाती रही। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में उसकी करतूत कैद हो गई।
पुलिस के मुताबिक चांदनी ने शनिवार दोपहर अपने पति सलीम को फोन कर बताया कि धामपुर में किसी ने उससे उसके दो माह के बेटे को छीन लिया है। काफी तलाश के बाद भी वह बच्चे को नहीं तलाश सकी। इसके बाद चांदनी ने धामपुर पुलिस के सामने भी अपनी इसी कहानी को दोहराया। यहां से शाम में वह सहसपुर अपने मायके पहुंच गई।
विज्ञापन

इसी के बाद चांदनी ने देर रात के अंधेरे में घर से दूर पहुंचते हुए दिल दहला देने वाली पूरी वारदात को अंजाम दिया। अपने दो माह के बेटे हुसैन को पानी से भरे तालाब में डाल कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी हुई तो चांदनी के भाई-बहन बच्चे को तालाब से निकाल कर घर ले आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी के सिर पर सवार जानलेवा खूनी सनक लगातार बरकरार रही। कुछ ही देर बाद मायके वालों ने जब चांदनी को घर से निकाला तो वह खाली पड़े एक प्लाट में अपने बेटे के शव को फेंक कर फरार हो गई। बावजूद इसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी ने ममता से दूर चांदनी के खूनी चेहरे को बेनकाब कर दिया। पुलिस स्तर पर हुए इस पूरे खुलासे के बाद अब हर कोई सन्न है कि आखिर कैसे कोई मां अपने ही जिगर के टुकड़े के लिए बेदर्द, बेरहम और बेदिल हो सकती है।


सीसीटीवी से खुला राज

स्योहारा। अगर सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलती तो चांदनी का क्रूर चेहरा बेदाग साबित होता। चांदनी के मायके वालों से पुलिस पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का शुरुआत में ही राजफाश कर दिया। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपों को पुष्ट करने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो होश उड़ गए। फुटेज में चांदनी रात आठ बजे जहां अपने बेटे के साथ मेवानवादा रोड पर रेलवे फाटक की ओर जाती दिखी तो वहीं वापसी में वो खाली हाथ लौटती दिखी। रात करीब नौ बजे चांदनी के भाई व बहनें उसे ले जाते हुए भी दिखाई दिए।






ममता के आंचल में दो माह से बिलख रहा था बच्चा



दो माह का हुसैन अपने जन्म के बाद से ही ममता के आंचल तले लगातार बिलख रहा था। भूख की तड़प और मां के दूध की आस लगातार उसके रुदन की वजह बनी थी। बावजूद इसके चांदनी का पत्थर दिल कलेजा कभी पिघल न सका। पति सलीम की माने तो जन्म के बाद एक सप्ताह तक हुसैन को आईसीयू में रखा गया। इसके बाद उसे घर लाया गया, लेकिन चांदनी ने कभी उसे अपना दूध तक भी नहीं पिलाया। शुरू से ही वह हुसैन पर बाजार से मिल्क पाउडर लाने का ही दबाव बनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed