फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The faces of the students lit up after seeing the easy paper of Social Science.

Bijnor News: सामाजिक विज्ञान का आसान पेपर देख खिल गए विद्यार्थियों के चेहरे

Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
The faces of the students lit up after seeing the easy paper of Social Science.
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

विद्यार्थियों बोले, आसान पेपर से मेरिट निर्धारण में बढ़ेगी अंकों की प्रतिस्पर्धा









संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान का पेपर बहुत ही आसान आया। विद्यार्थियों का कहना है कि इस आसान पेपर के बाद मेरिट को लेकर अंकों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।



इस बार हाईस्कूल के सभी विषयों के पेंपर स्कोरिंग आए हैं। विद्यार्थियों का सामाजिक विज्ञान के पेपर को देखकर कहना था कि परीक्षा का हिंदी विषय से अंकों के लिहाज से अच्छा आगाज हुआ। 20 नंबर के बहुविकल्पीय इतने आसान आए कि हल करने में समय नहीं लगा। विस्तृत उत्तरीय प्रश्न भी खूब प्रैक्टिस किए हुए आए। आर्थिक मंदी का सवाल कुछ सोचकर लिखने वाला जरूर था। बाकी सभी पोर्शन के सवाल सामान्य स्तर के रहे। छात्राओं का दावा था कि मेरिट में वे ही बाजी मारेगी।
विज्ञापन





इंटर कैमिस्ट्री में भौतिक रसायन के सवाल आए अधिक



इंटर रसायन विज्ञान का पेपर ठीक आया। पेपर में आंकिक सवाल पिछले साल से अधिक थे। फिजिकल कैमिस्ट्री अर्थात भौतिक रसायन के सवाल अधिक थे। अकार्बनिक रसायन के सवाल कम आए। परीक्षार्थी ने पेपर समय से हल किया। पेपर में नेम समीकरण नहीं आई। बहुविकल्पीय प्रश्न तथा लघु उत्तरीय प्रश्न आसान थे। विषय की रेग्युलर स्टेडी करने वाले परीक्षार्थियों के ही अच्छे नंबर आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





3809 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 49013 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 46597 उपस्थित रहे। 2416 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। इंटर व्यवसायिक वर्ग में 623 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 592 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र का पेपर था। 31530 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 30168 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी जबकि 1362 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में कुल 3809 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।







अगला पेपर नौ मार्च को



यूपी बोर्ड परीक्षा का नौ मार्च को आखिरी पेपर है। पहली पाली में हाईस्कूल का उर्दू , पंजाबी आदि 14 भाषाओं के पेपर तथा इंटर का वैकल्पिक विषयों के पेपर है। दूसरी पाली में हाई स्कूल का इलैक्ट्रिशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर तथा प्लंबर के पेपर तथा इंटर का संस्कृत, कृषि गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्नपत्र कृषि भाग एक के लिए, कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्नपत्र कृषि भाग दो के लिए विषयों का पेपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed