{"_id":"64949a5439f752c7b000f627","slug":"the-existence-of-bankla-river-in-danger-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-2098-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खतरे में पड़ा बंकला नदी का अस्तित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खतरे में पड़ा बंकला नदी का अस्तित्व
Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
धामपुर तहसील क्षेत्र के भवानीपुर तरकौला के जंगल में प्रवाहित होती बंकला नदी
- वर्तमान में नाले के स्वरूप में बह रही नदी, क्षेत्र में बरसाती नदी के नाम से जानी जाती है
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। क्षेत्र के लोगों ने बंकला नदी को उसके पूर्व के स्वरूप में लाने की मांग की है। नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है। किसानों ने नदी की जमीन पर अवैध कब्जे कर उसमें खेती कर रखी है। जिसके कारण नदी नाले के स्वरूप में बह रही है।
गांव खदाना, पाडली, बसेड़ा, अलादीनपुर धनराज, चाकरपुर, मोरना, जगुपुरा आदि कई गांवों के सुधीर कुमार, मुखराम सिंह, संतराम, जयदेव सिंह, विजय कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, कविराज आदि का कहना है कि धामपुर तहसील क्षेत्र के नहटौर गागन से बंकला नदी का जन्म होता है। यह बरसाती नदी के रूप में जानी जाती है। एक दर्जन से अधिक गांवों से प्रवाहित होने के बाद यह नदी गांव पोटी के पास कडूला नदी में जाकर समाती है। कडूला नदी रवाना शिकारपुर के जंगल में प्रवाहित हो रही रामगंगा पोषक नहर में जाकर गिरती है।
बंकला नदी की लंबाई 50 किमी से अधिक है। नदी का स्वरूप के खत्म होने के कारण बरसात के दिनों में आने वाला पानी खेतों से होकर गुजरता है। जिससे फसलें बर्बाद हो जाती है। इस मामले में एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी।