{"_id":"5ef39aff8ebc3e433b735dcb","slug":"the-exercise-to-bring-the-ponds-to-a-new-format-begins-bijnor-news-mrt4880317121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों को नए स्वरूप में लाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों को नए स्वरूप में लाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में जल संचरण के लिए गांवों में तालाबों का कायाकल्प हो रहा है। प्रशासन की गांवों में लुप्त हो चुके दौ सौ से अधिक तालाब नए स्वरूप में लाने की कवायद है। साथ ही तालाबों का स्थायित्व बनाए रखने के लिए चौतरफा पौधारोपण किया जा रहा है। सबसे अधिक तालाब नजीबाबाद ब्लॉक में खुद रहे हैं। जबकि नहटौर ब्लॉक में सबसे अधिक तालाब का जीर्णोद्धार हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भूमिगत जल स्तर बढ़ाने के लिए जल संचरण लिए अभियान चल रहा है। अभियान में गांवों में तालाबों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए है। अब गांवों में पंचायत की जमीनों पर नए तालाब खोदने एवं पुराने तालाब का जीर्णोद्धार करने का काम चल रहा है। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि अफजलगढ़ ब्लाक में छह, हल्दौर में 15, किरतपुर में 20, नजीबाबाद में 21, नूरपुर में 19, जलीलपुर में तीन, धामपुर तथा कोतवाली ब्लॉक में एक एक तालाब खुद रहे हैं। स्योहारा, मोहम्मदपुर, देवमल तथा नहटौर ब्लॉक में कोई तालाब नहीं खुद रहा है। जिले में कुल 86 नये तालाब खोदे जा रहे हैं। बताया कि धामपुर ब्लाक में 12, स्योहारा में 15, जलीलपुर में 16, कोतवाली में 26, मोहम्मदपुर देवमल में 18, नहटोर में 29, हल्दौर में छह, नूरपुर में एक तालाब का जीर्णोद्धार हो रहा है। कुल 123 तालाब का जीर्णोद्धार मनरेगा योजना से हो रहा है। रोजगार देने में प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता है। प्रशासन का तालाबों का स्वरूप स्थायी बनाने पर ध्यान है। इसलिए तालाब के चारों ओर पौधारोपण होगा। साथ ही पंचायतों में 384 प्वाइंट्स पौधारोपण को चिह्नित किए गए हैं।