फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The ever-increasing family of elephants

लगातार बढ़ रहा हाथियों का कुनबा

Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The ever-increasing family of elephants
लगातार बढ़ रहा हाथियों का कुनबा
विज्ञापन

अहर महमूद सिद्दीकी
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क में हाथी संरक्षण परियोजना का रंग नजर आने लगा है। वनों में 30 वर्ष में हाथियों का कुनबा बढ़ा है। कार्बेट में 1210 हाथी गणना में उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
वनों में 1991-92 में हाथी संरक्षण परियोजना को शुरू किया गया था। इस परियोजना के तहत वनों में हाथियों को संरक्षण दिया गया। हाथियों को अन्य स्थानों पर प्रवास से रोकने में यहां के प्राकृतिक आवास कामयाब साबित हुए हैं। हाथियों के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक व नियोजित प्रबंधन पर ध्यान दिया गया। वनों में हाथियों को रोककर वन विभाग ने प्रवास के दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने का प्रयास किया। सहारनपुर के यमुना वन क्षेत्र से राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से होकर लैंसडान के वन व नजीबाबाद के सीमावर्ती वनों से होकर हाथी रामगंगा नदी को पार कर नेपाल राज्य को जाया करते थे। 1990 के दशक में इन हाथियों को यहां रामगंगा के क्षेत्र में रोकने को परियोजना शुरू की गई।
विज्ञापन

कार्बेट में 1210 और अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में 88 हाथी मौजूद
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में 2020 जुलाई की गणना के अनुसार 1210 हाथी मौजूद मिले। वहीं अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में 88 हाथी देखे गए हैं। उत्तर प्रदेश पुनर्गठन से पूर्व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व का वन भी कार्बेट टाइगर रिजर्व में ही आता था। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश के वन विभाग का इलाका है। पार्क के वार्डन रमाकांत तिवारी ने बताया कि एशियाई हाथी अब इस जंगल में रम गए हैं। यहां के वनों में एशियाई हा थियों का संरक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ नजर आ रहा 20 हाथियों का झुंड
कालागढ़ के वनों में इन दिनों एक साथ 20 हाथियों का झुंड देखा जा सकता है। हाथी सूखास्रोत के साथ लगे चौड़ में चरते आसानी से नजर आ जाएंगे। इनमें सबसे अधिक बच्चे देखे जा रहे हैं। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती का कहना है कि यहां के वनों के साथ हाथियों के लिए रामगंगा, चौड़ा स्रोत, सूखास्रोत, धारा, कोठीराव आदि मौसमी नदी नाले संजीवनी साबित हुए हैं। इन इलाकों के साथ वनों में पर्याप्त चारा व वाटरहोल उन्हें यहां के प्राकृतावास में रोक पाने में कामयाब है।
अमानगढ़ में हाथियों पर विशेष ध्यान
आमनगढ़ टाइगर रिजर्व के वनक्षेत्राधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि 2010 से पूर्व यहां हाथी रिजर्व ही था। उसके लिए काम किया जाता रहा है। यहां के वनों में 88 हाथी गणना में दर्ज हुए हैं। वित्तीय सहायता मिलने पर इनके संरक्षण पर और अधिक काम होगा।

सेल्फी और वीडियो बना रहे राहगीर
कालागढ़ में सुबह व शाम नजर आने वाले हाथियों व उनके झुंड की राहगीर दूर से ही फोटो खींच रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। रामगंगा नदी में नहाते हुए हाथी की वीडियो खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed