फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The eight-year-old son was the first to see his father's dead body

Bijnor News: आठ साल के बेटे ने सबसे पहले देखा पिता का शव

Thu, 31 Jul 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The eight-year-old son was the first to see his father's dead body
गीता का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। दोहरे हत्याकांड को लेकर गुत्थी उलझी हुई है। हत्या किस तरीके से की गई यह साफ नहीं हो पा रहा है लेकिन घटनास्थल पर महिला को घसीट कर ले जाने के निशान मिले हैं। संभवत: बाल पड़कर महिला को गन्नेे के खेत में खींचा गया। प्रवेंद्र और उसकी पत्नी गीता सुबह करीब नौ बजे धान के खेत में घास काटने के लिए गए थे। बेटा ऋतिक जो कक्षा तीन में पढ़ता है वह भी अपनी बहन के साथ स्कूल चला गया। भाई-बहन छुट्टी के बाद घर लौटे तो मम्मी-पापा घर नहीं मिले। करीब 3:30 रितिक अपने मम्मी-पापा को तलाश करने के लिए जंगल की ओर चला गया। जिसने धान के खेत के पास ही अपने पिता प्रर्वेंद्र का शव पड़ा देखा तो वह सहम गया और डरकर घर की ओर दौड़ा।

घर आकर उसने परिवार वालों को रोते हुए पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार के लोग और तमाम गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआत में उन्होंने समझा कि सांप के काटने से शायद प्रवेंद्र की मौत हो गई है। जिसके चलते प्रर्वेंद्र के शव को उठाकर घर ले आए। इसके बाद उसकी पत्नी को तलाशा गया। धान के खेत के पास ही गन्ने के खेत में उसकी पत्नी गीता का शव पड़ा मिला। लोगों का कहना है कि धान के खेत से करीब 20 फीट तक खींच कर गीता को गन्ने के खेत में ले जाया गया। पानी और कीचड़ में खींच कर ले जाने के निशान बने हुए हैं। यह भी अनुमान लगाया गया कि उसे बाल पड़कर खींचा गया था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जिस जगह महिला का शव पड़ा हुआ था वहां आरोपियों से बचने के लिए संघर्ष भी किया।

गीता का फाइल फोटो।

गीता का फाइल फोटो।

गीता का फाइल फोटो।

गीता का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed