{"_id":"6a91ec1239e81a566d090b9d","slug":"the-driver-was-drunk-so-the-policeman-took-the-steering-wheel-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-188728-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नशे में झूम रहा था चालक, सिपाही ने थामा स्टेरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नशे में झूम रहा था चालक, सिपाही ने थामा स्टेरिंग
विज्ञापन
बिजनौर। भैंसाली डिपो (मेरठ) की रोडवेज बस शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे बिजनौर बैराज पहुंची। बस चालक को नशे में झूमता और लड़खड़ाता देख यातायात पुलिसकर्मी चौकन्ने हो गए। पुलिस ने चालक को बस की पिछली सीट पर बैठा दिया। इसके बाद सिपाही ने बस का स्टीयरिंग थाम लिया और बिजनौर रोडवेज स्टैंड तक बस को पहुंचाया। यात्रियों को उतारने के बाद बस को सीज करते हुए थाने में खड़ा कर दिया गया।
शुक्रवार की रात बिजनौर बैराज पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच भैंसाली डिपो की एक बस को रोका गया, जिसके चालक नशे में झूमता नजर आया। जिस पर बस को पुलिस ने सड़क किनारे खड़ा कराया और पूछताछ की। यातायात प्रभारी रवि नैन ने चालक से जानकारी की, जिसने बताया कि उसने पान मसाला चबाया है। उसकी ही दुर्गंध आ रही है। इसके बाद पुलिस ने उसे पानी पिलवाया और चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। उसके रक्त में 81 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल पाया गया। इसके बाद चालक को बस चलाने नहीं दी गई और उसे चालक से पिछली वाली सीट पर बैठा दिया। इसके बाद यातायात पुलिस का सिपाही अर्जुन बस को चलाकर बिजनौर बस स्टैंड तक लेकर पहुंचा। यहां यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद पुलिस ने बस को सीज कर दिया।
वर्जन:::
बस का चालक नशे की हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस ने ही बस को रोडवेज डिपो तक पहुंचाया। बस को सीज कर दिया गया। बिजनौर बैराज पर लगातार चेकिंग कराई जाएगी। ताकि नशे की हालत में कोई हादसा नहीं होने पाए। .....केके विश्नोई, एसपी बिजनौर